आप ने दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने की शुरुआत की

0
246
Started to Honor Meritorious Students of Haryana
Started to Honor Meritorious Students of Haryana
इशिका ठाकुर, Karnal News:
करनाल में आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार गुप्ता पहुँचे। सुशील गुप्ता ने शिक्षा क्षेत्र में करनाल में अवल रहने वाले बच्चो को सम्मानित किया। सुशील गुप्ता ने कहा आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर आज शिक्षा क्रांति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी की तरफ से करनाल में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  शिक्षा क्षेत्र में अवल रहने वाले कई छात्र छात्राओं को राज्यसभा सांसद सुशील कुमार गुप्ता और पार्टी के नेताओ द्वारा समान्नित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा आम आदमी पार्टी प्रभारी सुशील गुप्ता आम आदमी पार्टी कोऑर्डिनेटर चित्रा सरवारा भी मौजूद रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया

Started to Honor Meritorious Students of Haryana
Started to Honor Meritorious Students of Haryana

कार्यक्रम के संयोजक तथा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील जिंदल में अपने संबोधन में जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शिक्षा के स्तर ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयास किया है। इसलिए उनके जन्मदिवस को शिक्षा क्रांति दिवस के रूप में बनाने की शुरुआत करनाल से की जा रही है जिसके चलते जिला भर के मेघावी छात्रों को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी नेता सुनील बिंदल ने 26 जनवरीको करनाल में प्रदेश के पहले मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत करने की घोषणा की। मोहल्ला क्लीनिक का शुभारंभ करने के लिए उन्होंने मंच से आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुशील गुप्ता को निमंत्रण भी दिया।

भ्रष्टाचार पर रोक 

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी मेधावी छात्रों को सम्मानित करने की शुरुआत मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र करनाल से की गई है हरियाणा प्रदेश की सरकार यदि भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर होती तो प्रदेश में जिस प्रकार भ्रष्टाचार फैला हुआ है उस पर निश्चित तौर पर रोक लगी होती उन्होंने कहा कि हरियाणा में किसी भी टेंडर को पास करवाने के लिए अग्रिम तौर पर 10% हिस्सेदारी रिश्वत के रूप में देनी पड़ती है तब जाकर टेंडर मिलता है। सुशील गुप्ता ने फरीदाबाद नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार तथा करनाल के डीटीपी और तहसीलदार से जुड़े भ्रष्टाचार के बारे में सरकार को घेरा।

इस मौके पर मौजूद 

Started to Honor Meritorious Students of Haryana
Started to Honor Meritorious Students of Haryana

इस मौके पर जिला अध्यक्ष महेंद्र राठी, महर्षि वेदव्यास स्कूल के प्राचार्य कुलदीप सिंह, जयपाल शर्मा, प्रदीप कंबोज, बलविंदर सिंह, एडवोकेट निर्मल सिंह, हरदीप संधु, बिंदर मान,राजेंद्र कल्याण, गौतम जैन, संजीव मेहता, रणदीप राणा, अजीत सिंह, गुरविंदर कौर, महक शर्मा, नरेंद्र सिंह और सुरेंद्र कौर मुख्य रूप से मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले में नौवीं बार फहराया तिरंगा 

ये भी पढ़ें : 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पानीपत में सीएम मनोहर लाल खट्‌टर ने और रामचंद्र जांगड़ा ने फराया तिरंगा

SHARE