पुलिस जवानों और विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

0
231
Police Personnel and Students took out Tricolor Yatra
Police Personnel and Students took out Tricolor Yatra

इशिका ठाकुर, Karnal News:
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विश्वभर में तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी में जिला पुलिस की ओर से सोमवार को थानेसर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस ने थाना झांसा के एरिया में तिरंगा यात्रा निकालकर आमजन को देशभक्ति का संदेश दिया।

जोश और उमंग में भरा दिखा हर जवान

इस दौरान जिला कुरुक्षेत्र का प्रत्येक गांव, गली-मोहल्ला हर घर तिरंगा अभियान के रंग में रंगा नजर आ रहा है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर हर वर्ग के व्यक्ति में जोश और उमंग को सहजता से देखा जा सकता है। इस राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को अपने-अपने घरों पर लगाने का जुनून आज कुरुक्षेत्र के हर व्यक्ति में नजर आ रहा है। जिला एसपी सुरेन्द्र सिंह भौरिया के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र में पुलिस की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिला के प्रत्येक गांव और शहर का प्रत्येक व्यक्ति तिरंगे के रंग में रंगा नजर आने लगा है। इस अभियान के लिए आजादी के अमृत महोत्सव का एक माहौल तैयार है।

समाज सेवियों और बच्चों ने लिया भाग

इस माहौल को और जोशीला बनाने का काम युवा वर्ग और स्कूली विद्यार्थियों की ओर से किया जाने लगा है। सोमवार को जिला पुलिस की ओर से थाना झांसा के एरिया में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान कस्बा झांसा देशभक्ति गीतों से गूंज उठा। पुलिस की ओर से निकाली इस तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ-चढकर भाग लिया। थाना झांसा प्रभारी उपनिरीक्षक राजपाल की देख-रेख में पुलिस के जवानों के साथ-साथ स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर थाना झांसा एरिया को तिरंगामय बना दिया।

ये भी पढ़ें : यादव धर्मशाला में आयोजित शिविर में 182 मरीजों के नेत्रों की हुई जांच

SHARE