Karnal News Of Marriage Of Foreign Girl भारतीय संस्क्रति का प्यार खींच लाया इडीका को इंडिया में

0
886
Karnal News Of Marriage Of Foreign Girl

Karnal News Of Marriage Of Foreign Girl हंगरी की युवती ने सांभली के रामबोल से रचाई शादी महादेव के मंदिर में
प्रवीण वालिया, करनाल
भारतीय कल्चर के प्रति अगाध प्यार पश्चिम से युवती को भारत खींच कर लाई। हंगरी की इडीका आंद्रे ने भारत आकर हरियाणा के छोरे रामबोल से करनाल के सीएचडी सिटी में स्थित महादेव के मंदिर में शादी रचा ली।

परिजनों ने विदेशी बहु को दिया आशीर्वाद (Karnal News Of Marriage Of Foreign Girl)

भारतीय परम्परा के अनुसार रामबोल के परिजनों ने विदेशी बहु को आशीर्वाद दिया। इडीका की माता पिता आंद्रास एड़ी, आंद्रेय ने इस विवाह गठबन्धन को अपना आशीर्वाद दिया। वह कोरोना के कारण यहां नही आ पाए। राम बोल ने बताया कि वह सांभली गांव का रहने वाला है। चार साल पहले वह इटली गया था। वहां पर वह रेस्टोरेंट में काम करता था। वहां पर इडीका भी काम करती थी। दोनों की नजरें मिली और प्यार हुआ। बाद में वह जर्मनी गया। वहां भी इडीका साथ रही।

चार साल की रिलेशनशिप के बाद दोनों ने की शादी (Karnal News Of Marriage Of Foreign Girl)

इडीका उसके साथ रेस्टोरेंट में काम करती थी। उनके साथ चार साल की रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय ले लिया। इडीका ने बताया कि वह भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित है। वह भारतीय परिधान साड़ी और सलवार सूट पसन्द है। उसने बताया कि रामबोल के साथ रह कर उसे भारतीय संस्कृति से प्यार हो गया। वह हरियाणा की कल्चर से प्यार करती है।

रामबोल के परिजन गोरी मेम को बहु के रूप में पा कर खुश (Karnal News Of Marriage Of Foreign Girl)

सांभली में रामबोल के परिजन गोरी मेम को बहु के रूप में पा कर खुश है। राम बोल ने बताया कि वह अपनी विदेशी पत्नी के साथ हंगरी जाएगा । घर आते जाते रहेंगे। वह अपनी पत्नी को हिंदी बोलना सिखायेगा।

इडीका ने कहा आई लव इंडिया एंड इंडियन कल्चर (Karnal News Of Marriage Of Foreign Girl)

इडीका ने कहा आई लव इंडिया एंड इंडियन कल्चर। रामबोल के मित्र मदन ने बताया कि वह विदेशी भाभी पाकर खुश है 32 साल की इडीका 38 साल के रामबोल की जोड़ी लोगो के लिये आदर्श जोड़ी बन गयी है। महादेव के मंदिर में दोनों की जोड़ी लोगो के आकर्षण का केंद्र बन गयी है।

रामबोल अपनी विलायती बहु को लेकर सांभली गांव भी जा रहा है वहां देशी रीति रिवाज से इडीका का स्वागत किया जाएगा। देसा मा देश हरियाणा जित दूध दही का खाना के देहात में हरियाणवीं पकवानों से भी स्वागत किया जाएगा।

(Karnal News Of Marriage Of Foreign Girl)

Read Also : Kisan Andolan Ended किसान आंदोलन खत्म, विजय दिवस 11 को

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE