Karnal News : करनाल के सेक्टर 8 में पड़ी ईडी की रेड

0
195
महेंद्र सिंह राणा के मकान ईडी की रेड करते तस्वीरे
महेंद्र सिंह राणा के मकान ईडी की रेड करते तस्वीरे

Aaj Samaj (आज समाज), Karnal News ,करनाल,3 अगस्त, इशिका ठाकुर : 

करनाल सेक्टर आठ स्थित मकान नंबर 77 राणा निवास पर वीरवार सुबह 7:00 बजे ईडी की रेड पड़ी है यह मकान महेंद्र सिंह राणा का बताया जा रहा है महेंद्र सिंह राणा अपने 6 पार्टनर्स के साथ लगभग 2 साल पहले माइनिंग का काम करते थे जो कि उन्होंने 1 जनवरी 2022 से बंद कर दिया था जिसके बाद महेंद्र सिंह राणा के पार्टनर मास्टर सतबीर सिंह जोकि गांव रतेरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं ने पिछले 3 दिन पहले कांग्रेस पार्टी भी ज्वाइन की है बताया जा रहा है कि इससे पहले यह बीजेपी के समर्थक रह चुके हैं।

करनाल में वीरवार सुबह 7:00 बजे से चल रही इस ईडी की रेड को कहीं ना कहीं राजनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है। शाम तक मकान के अंदर ईडी की टीम दस्तावेज खंगाल रही। इसके अतिरिक्त कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।

यह सभी 6 पार्टनर तोशाम में पत्थर की माइनिंग करने का काम करते थे जोकि सरकार द्वारा जारी किए गए लाइसेंस के आधार पर किया जाता है। इस पूरे प्रकरण के संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई भी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें : Swachh Harit Panchayat : सभी गांवों में जन भागीदारी के साथ चलाया सफाई अभियान

यह भी पढ़ें : Language Department : भाषा विभाग द्वारा जिला स्तरीय पंजाबी साहित्य सृजन एवं काव्य गायन प्रतियोगिताएं आयोजित

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE