करनाल: राष्ट्रीय लोक अदालत 10 जुलाई को : सीजेएम

0
323
lok adalat
lok adalat

करनाल (प्रवीण वालिया) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अ‍ौर सीजेएम जसबीर ने कहा कि 10 जुलाई 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में अपराधिक, सिविल, बैंक रिकवरी, वैवाहिक, वाहन दुर्घटना, बिजली-पानी से सम्बन्धित, श्रम विवाद से सम्बन्धित विवादों को निपटाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। राष्ट्रीय लोक अदालत में लोगों के विभिन्न अदालतों में लम्बित विवादों को निपटाने के लिए रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय लोक अदालते काफी कारगर साबित हो रही है। इन राष्ट्रीय लोक अदालतों के माध्यम से लोगों का बिना समय व पैसा गवाएं केसों का समाधान किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय लोक अदालतों में ना तो किसी पक्ष की हार होती है और ना ही जीत।

SHARE