करनाल लोकसभा नव संकल्प रैली होगी ऐतिहासिक : दिग्विजय चौटाला

0
104
Karnal Lok Sabha Nav Sankalp Rally will be historic: Digvijay Chautala
  • 7 जनवरी की जजपा रैली होगी ऐतिहासिक : चौटाला
  • दिग्विजय चौटाला ने करनाल रैली को लेकर लगाई ड्यूटी

 

Aaj Samaj (आज समाज),पानीपत : जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने 7 जनवरी को घरौंडा में होने वाली जजपा की करनाल लोकसभा की रैली को लेकर पानीपत के कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेकर उनकी ड्यूटी लगाई। दिग्विजय चौटाला ने कार्यकर्ताओं को बताया कि जजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ओर हरियाणा के युवा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला 7 जनवरी को करनाल रैली को संम्बोदित करेगे। यह लोकसभा रैली जितनी भी अब तक रैलिया हुई उनमें सबसे बड़ी रेली होगी। इसलिए सभी कार्यकर्ता प्रत्येक गांव गांव और घर घर जाकर इस लोकसभा रैली का न्यौता देंगें। दिग्विजय चौटाला ने कार्यकर्ताओं को बताया कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा को लेकर भी अपनी कमर कस कर अगले वर्ष 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर जोर शोर से पार्टी का प्रचार करे।
Karnal Lok Sabha Nav Sankalp Rally will be historic: Digvijay Chautala

 

जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने बताया कि पार्टी की सभी इकाइयां संगठन को मजबूत करें और ब्लॉक स्तर पर संगठन को लेकर जाए और सभी विंग अपनी अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करके संगठन को मजबूत करें। इनसो नेताओं ने दिग्विजय चौटाला का पार्टी कार्यालय पर पहुंचने पर गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रधान सुरेंद्र धौला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फुलपती,राष्ट्रीय सचिव सुरेश काला, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान, दयानंद उरलाना, धर्मबीर राठी, टिपू पोरिया, बिजेंद्र करहंस, इनसो नेता बलराज देशवाल, राजेंद्र जैलदार, रविद्र मिन्ना, सोमपाल मलिक, सुरेश सैनी, सोहन लाल बठला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE