Construction Of Old Age Home : जिला में 8.21 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा वृद्धाश्रमः डिप्टी कमिश्नर

0
92
8.21 करोड़ रुपए की लागत से वृद्धाश्रम का निर्माण
8.21 करोड़ रुपए की लागत से वृद्धाश्रम का निर्माण
  • पंजीकरण शुरु, वृद्धाश्रम में रहने के लिए सामाजिक सुरक्षा कार्यालय, संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से किया जा सकता है संपर्क।
  • वरिष्ठ नागरिकों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, भोजन, आवास एवं चिकित्सा सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।

Aaj Samaj (आज समाज),  Construction Of Old Age Home, अखिलेश बंसल, बरनाला:
पंजाब के जिला बरनाला में तपा के पास ढिल्लवां रोड पर 8.21 करोड़ रुपए की लागत से वृद्धाश्रम का निर्माण किया जा रहा है। निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और यहां रहने के लिए पंजीकरण शुरू किया जा रहा है। वृद्धाश्रम में रहने के लिए इच्छुक बजुर्ग सामाजिक सुरक्षा कार्यालय या संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर बरनाला सुश्री पूनमदीप कौर ने दी है। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, भोजन, आवास एवं चिकित्सा सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।

इस लिए बनाना पड़ा वृद्धाश्रमः

उपायुक्त पूनमदीप ने कहा है कि उन्होंने कहा कि वर्तमान सामाजिक परिघटना के कारण कई बुजुर्गों को अकेले रहना पड़ता है। ऐसे बुजुर्गों को वृद्धाश्रम में उपयुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा ताकि उन्हें अकेलेपन का सामना नहीं करना पड़े और उनकी अच्छी तरह से देखभाल हो सके। वृद्धाश्रम में रहने वाले बजुर्गों को भोजन, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। बुजुर्गों के लिए डे-केयर सेंटर, लायब्रेरी, ग्रीन एरिया आदि सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम प्रोजेक्ट पर करीब 8.21 करोड़ रुपये की लागत लगी है।

पंजीकरण के लिए यहां करें संपर्कः

जरूरतमंद लोग वृद्धाश्रम में रहने के लिए जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय (01679-291100) या अपने क्षेत्र से जुड़े आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकते हैं। यह वृद्धाश्रम जरूरतमंद वृद्धजनों की देखभाल के लिए बनाया गया है ताकि आश्रित वृद्धजनों की देखभाल की जा सके।

यह भी पढ़ें  : Ramlala Utsav on January 22nd : रामलला उत्सव की तैयारियों को लेकर सामना आर्ट ग्रुप की ओर से महिलाओं की हुई बैठक

SHARE