करनाल: सरकार ने 2500 दिनों में अंत्योदय को लक्ष्य मानकर प्रदेश को आगे बढ़ाया: मनोहर लाल

0
306
प्रवीण वालिया, करनाल:
 मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 2500 दिनों के कार्यकाल में अंत्योदय को लक्ष्य मानकर प्रदेश को आगे बढ़ाया है, हर वर्ग का भला कैसे हो, इसके लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं। हर कार्यकर्ता को विश्वास के साथ सरकार की उपलब्धियों के लोगों के बीच में रखना होगा और इन योजनाओं का हर व्यक्ति को लाभ मिले इसके लिए प्रेरित करना होगा ताकि प्रदेश में सरकार के प्रति सद्भावनापूर्ण वातावरण बन सके। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के लोगों के भलाई के लिए वो किया जो दूसरी सरकारों ने कभी सोचा भी नहीं था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को करनाल के एक होटल में स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज चुनाव से संबंधित कार्यकर्ताओं की राज्य स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं को ठीक रही है ताकि समाज के हर व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले। इससे पहले अपात्र व्यक्ति को ही योजनाओं का लाभ मिलता था, परंतु सरकार की कोशिश है कि पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिले।
चुनाव में महिलाओं के लिए सरकार ने की 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी:धनखड़
करनाल में नगर निकाय व पंचायती राज चुनाव की समीक्षा बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज की बैठक में नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए हैं कि आने वाले इन चुनावों में पार्टी की भूमिका पर विचार किया गया। चुनाव के लिए कमेटी बनाई जाएगी, यह कमेटी चुनाव तक काम करेंगी। इन जिला, ब्लॉक व मंडल स्तर कमेटी में 3 से 5 सदस्य शामिल होंगे। स्थानीय निकाय के नगरनिगम चुनाव में भी एक कमेटी पार्टी सिम्बल पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि नगरपालिका व नगरपरिषद का चेयरमैन का चुनाव भी पार्टी सिम्बल पर लड़ा जाएगा। पंचायती राज चुनाव पार्टी के चिन्ह पर लड़े जाने का फैसला चुनाव समिति द्वारा किया जाएगा। महिलाओं को चुनाव में भागीदारी के लिए हरियाणा सरकार ने 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का फैसला लिया है, परंतु यह उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।
SHARE