करनाल: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत ने दिया अमनदीप को आशीर्वाद

0
221

प्रवीण वालिया, करनाल:
हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही में मनोनीत किए गए वरिष्ठ पार्षद तथा जेजेपी के जिला प्रधान अमनदीप चावला ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के यहां पहुंच कर उनका आशीर्वाद लिया। दुष्यंत चौटाला ने उन्हें मिठाई खिलाकर अपना आशीर्वाद दिया। करनाल में अमनदीप चावला पहले जेजेपी नेता हैं जिन्हें उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चोटाला की पहल पर सत्ता में भागीदारी मिली है। मनोनीत सीनियर पार्षद अमनदीप चावला ने बताया कि वह पूर्व प्रधानमंत्री जननायक ताऊ देवी लाल, जन नेता भाई अजय चौटाला उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला तथा इनसो प्रमुख दिग्विजय सिंह के बताए रास्ते पर चल कर आम जन की सेवा करेंगे। वह अपने नेताओं के आभारी हैं जिन्होंने उन्हें सेवा का अवसर दिया। उन्होंने बताया कि समाज की सेवा उनको विरासत में मिली है। उनके पिता ज्ञान सिंह चावला करनाल में नगरपालिका के चेयरमैन रहे हैं। मनोनीत वरिष्ठ पार्षद अमनदीप चावला ने कहा कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से उन्होंने कई महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा जेजेपी गठबंधन लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतर रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अगुवाई में प्रदेश लगातार विकास की बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और उनकी पार्टी जेजेपी के नेताओं ने उन पर जो भरोसा जताया हैं। उस पर वह खरा उतरेंगे।

SHARE