करनाल : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुले मेनहोल में बोर्ड लगाकर खोली स्मार्ट सिटी की पोल  

0
311
Congress worker
Congress worker

प्रवीण वालिया, करनाल :
कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने स्मार्ट सिटी में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए एक अनूठे विरोध प्रदर्शन का तरीका अपनाते हुए सैक्टर-6 चौक से कमेटी चौक तक फुटपाथ के किनारे खुले मेन होल पर सीएम सिटी, स्मार्ट सिटी में आपका स्वागत है के बोर्ड लगाकर किया। दर्जनभर मेनहोल पर इस तरह के बोर्ड लगाए। कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ की अगुवाई जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह शहर में भ्रष्टाचारियों की पोल खोलेगे। उन्होंने कहा कि सैक्टर-14 में राजकीय पीजी कालेज के सामने से लेकर कमेटी चौक तक फुटपाथ के किनारे खुले मैन होल विकास की पोल खोल रहे हैं। ब्लाइंड लोगों के लिए 5 करोड़ की लागत से फुटपाथ बनाये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पानी की निकासी न होने के कारण पानी भरने के बाद कई लोग इनमे गिरे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा कि शहर में पाश कालोनियों, स्लम एरिया, पुराना शहर, करनाल केचौक पर पानी भर गया। उन्होंने कहा कि पानी की निकासी पर 7 साल में 850 करोड़ खर्च हुए। इसके बाद भी पानी भर गया। उन्होंने कहा कि हाल ही में पानी की निकासी में 85 करोड़ खर्च करने के बाद भी हालत खराब है। इस अवसर पर धर्म पाल कौशिक, प्रवीन शर्मा, होशियार सिंह, रोहित जोशी, दया प्रकाश कर्मपाल सिंह एम एस महेंद्रू डा. फतेह, अमरदीप कादियान रानी, काम्बोज, सुषमा नागपाल, प्रेम मलवानिया, विनोद शर्मा, परमजीत भारद्वाज, नरेंद्र जोगा, बलबान पठान, रामेश्वर बिल्ला, विनोद काला, सुनहरा राम, गगन मेहता, रमेश जोगी, कर्मदेव कामरा, रमेश कुमार, पृथ्वी भाट, अनन्त कुमार, महावीर सिंह मदन लाल, पुनीत कुमार, कुलवंत सिंह  सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

SHARE