कैथल: भाजपा की तर्ज पर संयुक्त किसान मोर्चो भी निकालेगा तिरंगा यात्रा : बैनीवाल

0
275
Officials of United Kisan Morcha in Kaithal
Officials of United Kisan Morcha in Kaithal

मनोज वर्मा, कैथल:
संयुक्त किसान मोर्चो के आहवान पर यहां कैथल में किसान स्वतंत्रता संग्राम दिवस के रूप में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले इस यात्रा समारोह में बडी संख्या में किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, व्यापारी व जनता के सभी वर्ग शामिल होंगें। तिरंगा यात्रा जवाहर पार्क कैथल से 10 बजे प्रात शुरू होकर पेहवा चौक, करनाल रोड, जाट स्कूल, सचिवालय, छोटू राम चौक, बस स्टैंड से होते हुए भगत सिंह की प्रतिमा (रेलवे फाटक) पर पुष्प अर्पित करके समाप्त होगी। इस तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम की  तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए संयुक्त किसान मोर्चो की एक विशेष बैठक ओमप्रकाश ढांडा की अध्यक्षता में करनाल रोड पर रेलवे फाटक के पास बाला जी कालोनी में हुई।

बैठक में किसान आंदोलन बारे केन्द्र सरकाक के अडियल व जिद्दी रूख की कडी आलोचना की गई। लोकतांत्रिक व्यवस्था में आंदोलन रत वर्गो की समस्याएं व मांगों के समाधान बातचीत से करना चाहिए। किसान स्वतंत्रता संग्राम दिवस के इस कार्यक्रम में देश की आजादी के शहीदों व किसान आंदोलन के शहीदों को याद किया जाएगा व उनके पद चिन्हों पर चलने की शपथ ली जाएगी। आज की बैठक में भरत सिंह बैनीवाल, जयप्रकाा शास्त्री, अनिल पूर्व सरपंच बलवंती, प्रेम चंद, मास्टर रामकला, रामफल भानपुरा, महावीर राविश, सोहन पुनिया, बलकार खुराना आदि उपस्थित थे।

SHARE