कैथल : राजीव कुमार जजपा के प्रदेश महासचिव

0
298
JJP's
JJP's

मनोज वर्मा, कैथल :
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला, हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, विधायक चौधरी ईश्वर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला, हल्का अध्यक्ष अवतार सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सांगवान व रणदीप कौल इत्यादि सभी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सीवन निवासी राजीव कुमार बिट्टू को जजना पार्टी का युवा प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति पर बिट्टू ने उपरोक्त सभी शीर्ष नेताओं का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया की पार्टी आला कमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी हैं व उसका बखूबी निर्वहन करेंगें और पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात एक कर देंगें।

SHARE