कैथल: Shivdutt Sharma बने हरियाणा Government PWD Mechanical Workers यूनियन के Branch Head

0
291

मनोज वर्मा, कैथल:

Government PWD Mechanical Workers यूनियन रजिस्टर्ड न: 41 सम्बद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ब्रांच नं:1 का त्रिवार्षिक चुनाव चुनाव पर्यवेक्षक धर्म चन्द नैन जिला प्रधान व जिला सचिव राजकुमार चहल की देखरेख में बूसटिग स्टेशन न:1 पर सम्पन्न हुआ। जिसमें सुरेश कुमार देवबन को चेयरमैन, Shivdutt Sharma को Branch Head, वरिष्ठ उपप्रधान कर्ण सिंह राणा, सचिव सुरेश कुमार बालू, कैशियर देशराज वालिया, उपप्रधान कृष्ण पाई,रामधन शर्मा व सतपाल टीक, सहसचिव सुरेश पुनिया व अजय कुमार, उपकोषाध्यक्ष रामकला, ऑडिटर सुरेश अलेवा, प्रचार सचिव गजे सिंह, संगठन सचिव देवेन्द्र शर्मा व पाला राम एवं अक्षय कुमार, दलबीर, तरसेम, शिवकुमार, अमित कुमार, विनोद कुमार, राहुल कुमार, बाबू राम व रमेश कुमार बाबा लदाना को सर्वसम्मति से ब्रांच कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। जिला प्रधान धर्मचन्द नैन ने सभी चुने गए पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

धर्मचन्द नैन,राज्य ऑडिटर जरनैल सिंह व राज्य सहसचिव, ओमपाल भाल ने बताया कि सरकार पेयजल आपूर्ति के सभी कार्य जल जीवन  मिशन के तहत गॉव की पेयजल आपूर्ति को पंचायत व शहर की आपूर्ति को नगर निगम के हवाले कर रही है। जिसको Government PWD Mechanical Workers  युनियन रजि नं 41 किसी भी हालत में नहीं जाने देगी। इसके लिए चाहे कितनी भी बड़ी लड़ाई लडऩी पड़े। अगर सरकार फिर भी नहीं मानती तो सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के साथ मिलकर संगठन आगे की रणनीति बनाकर जोरदार आंदोलन किया जायेगा ।

SHARE