पठानकोट: Vision Indian Mission-21 द्वारा संचालित अनहद रसोई कर रही जरूरतमंदो की सेवा: Indrajit Gupta

0
245
bhojan sewa
bhojan sewa

राज चौधरी, पठानकोट:

Vision Indian Mission-21 रजि. द्वारा संचालित अनहद रसोई की ओर से जरूतरमंद लोगों को भोजन व राशन उपलब्ध करवाने के प्रयास के तहत श्री राम दरबार में चेयरमैन व स्टेट अवार्डी समीर शारदा व प्रधान राजकुमार काका और जतिन्द्र महाजन जीतू के नेतृत्व में भोजन प्रसाद वितरित किया गया। आज के कार्यक्रम में जिला व्यापार मंडल पठानकोट के प्रधान Indrajit Gupta मुख्यातिथि तथा डिवीजन नं.1 के थाना प्रभारी कुलवंत सिंह, समाज सेवक विशाल जंडयाल, समाज सेवक शाम महाजन विशेष रूप से उपस्थित हुए।

इस संबधी जानकारी देते हुए चेयरमैन समीर शारदा, राजकुमार काका ने कहा कि उनकी संस्था पिछले 20 वर्षों से अलग-अलग प्रोजैक्टों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता में कार्यरत है। इसी कड़ी में पिछले 2 वर्षों से उनकी संस्था अनहद रसोई के माध्यम से गरीब व जरूरतमंद परिवारों तक हर माह राशन पहुंचाने की व्यवस्था कर रही है साथ ही साथ भोजन प्रसाद का लंगर लगाकर भूखे लोगों का पेट भरने का प्रयास कर रही है और यह निरंतर जारी रहेगा।

अन्न सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं: थाना प्रभारी कुलवंत

संबोधित करते हुए मुख्यातिथि प्रधान इन्द्रजीत गुप्ता ने कहा कि जिला व्यापार मंडल पठानकोट सदैव अनहद रसोई के साथ जुड़ा हुआ है और अनदह रसोई द्वारा किए जा रहे मानवीय कार्यों प्रशंसा योग्य हैं। समाज के दूसरे लोगों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि टीम Vision Indian Mission-21 पठानकोट का गौरव है। विशेषातिथि थाना प्रभारी कुलवंत सिंह व समाज सेवक विशाल जंडयाल ने कहा कि उन्हें अनहद रसोई में आकर बेहद प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि यह बेहद प्रशंसा योग्य बात है कि अनहद रसोई पिछले कई वर्षों से निरंतर समाज के जरुरतमंद लोगों की सेवा में जुटी हुई है।

उ्न्होंने कहा कि अन्न सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं। जिसके लिए सारी Vision Indian Mission-21 टीम बधाई की पात्र है। मंच संचालन प्रिंसिपल डी.पी. सैनी ने बेखूबी निभाया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डी.पी. सैनी, डा.राजठुकराल, केवल शर्मा, एस.आई. जगतार सिंह, जिन्नी मन्हास, सूरज कुमार, ओम कुमार आदि सदस्य उपस्थित थे।

SHARE