विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0
282
World Environment Day
World Environment Day

मनोज वर्मा, Kaithal News : चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड में आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्रांगण में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ॰ जी बी रेडी आई एफ एस (रिटायर्ड) अध्यक्ष, राज्य स्तरीय जैव विविधता प्रबंधन पंजिका गुणवत्ता समिति ने कालेज के संस्थापक चौधरी ईश्वर सिंह की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर उनको नमन किया, त्रिवेणी लगाई और उसके पश्चात मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने पीवीआर, बीएमसी और एचएसबी के मिशन और पारंपरिक ज्ञान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इसके साथ-साथ उन्होंने अपने अनुभव साँझा किए। कार्यक्रम में उपस्थित वन मंडल अधिकारी कैथल आईएफएस रणबीर ढुल ने बताया की जैव विविधता के संरक्षण के लिए एचएसबीबी के साथ-साथ आम जनता का सहयोग जरूरी है।

ये भी पढ़ें : पर्यावरण को हरा भरा रखने में दें सहयोग: डॉ. ख्यालिया

World Environment Day
World Environment Day

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

इसके साथ-साथ डॉक्टर कर्म सिंह उप निदेशक कृषि विभाग ने कृषि जैव विविधता पर प्रकाश डाला। राजपाल तंवर ने एसएसबीबी के प्रयासों की सराहना की। मैडम अनुराधा ने एचएसबीबी के गठन, मिशन कार्यप्रणाली, जैव विविधता की वर्तमान स्थिति व खतरों पर प्रकाश डाला। इसके साथ-साथ कार्यक्रम में उपस्थित रेखा रानी, संदीप व सुनील ने विलुप्त होती जैव विविधता के कारण, पीवीआर प्रोसेस, जैव विविधता के विभिन्न महत्व पर प्रकाश डाला। कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ संगीता शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एचएसबीबी द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान पर सभी लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में कालेज के 400 बच्चों के साथ-साथ आसपास की 20 बीएमसी के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें : जिला तथा राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ युवा एवं युवा संगठन पुरस्कार के लिए प्रस्ताव आमंत्रित : डीसी

SHARE