खाटू धाम में सबसे पहले चढऩे वाला सूरजगढ़ का निशान आज पहुंचेगा कैथल

0
305
The trail of Surajgarh to climb first in Khatu Dham
The trail of Surajgarh to climb first in Khatu Dham

मनोज वर्मा, Kaithal News : श्री श्याम निष्काम सेवा मंडल द्वारा आयोजित 6ठे श्री श्याम वंदना महोत्सव की पावन बेला पर आज 9 जून को कैथल में खाटू धाम में सबसे पहले चढऩे वाला सूरजगढ़ का मुख्य निशान पहुंच रहा है। जिसके कैथल आगमन पर सभी श्याम भक्त पलक पावडे बिझाए बैठें हैं। श्याम भक्त ईश्वर गुप्ता व प्रवीण गुप्ता ने बताया कि कैथल के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब श्याम जागरण में सूरजगढ़ से मुख्य निशान यहां आ रहा है। इस पावन निशान को लेकर सर्वप्रथम खाटू धाम में चढ़ाया जाता है उसके पश्वात ही समूचे देश के श्रद्वालुओं के निशान अर्पित किए जाते हैं।

ये भी पढ़ें : बिजली संकट, तीन यूनिटों में उत्पादन बंद, बढ़ी मांग

लखविंद्र सिंह लक्खा और साधवी पूर्णिमा भजनों के माध्यम से बांधेंगें समां

यह निशान आज यहां सूरजगढ श्याम मंदिर के मुख्य पुजारी हजारी लाल इंदोरिया व ओमप्रकाश इंदोरिया महंत श्री सुराग सूरजगढ श्याम मंदिर के सानिध्य में लाए जा रहे हैं। इसके साथ ही 9 जून को कैथल में भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 2 हजार निशान श्याम भक्त अपने कंधों पर लेकर चलेंगें और श्याम बाबा की स्तुति करेंगें। इस पावन निशान का स्थानीय पिहोवा चौक से लेकर सनातन धर्म मंदिर प्रांगण तक बैंड बाजों और ढोल नगाडों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसकी शोभा देखते ही बनेगी। इसी के साथ ही तीन दिनों तक चलने वाले श्याम वंदना महोत्सव का आगाज होगा तथा सुप्रसिद्व भजन सम्राज लखविन्द्र सिंह लकखा व साधवी पुर्णिमा अपने भजनों से श्याम वंदना करेंगें।

ये भी पढ़ें : नगर पालिकाओं व नगर परिषदों के चुनाव

SHARE