कैथल : नन्ही मुस्कान संस्था ने किया पौधारोपण

0
444

मनोज वर्मा, कैथल :
आज नन्ही मुस्कान संस्था के बच्चों ने पौधे रोपित किए और संस्था के प्रधान संजीव महाराज ने बच्चों को आक्सीजन का हमारे जीवन में कितना महत्व है, उस पर विस्तार से बताया। संजीव महाराज ने बताया कि हमें करोना काल के दौरान पता चला कि 9 किलो आक्सीजन का सिलेंडर 28000 में बिका था। इसलिए सभी को पेड़ लगाने चाहिएं, ताकि हम आने वाली पीढियों को एक खुशहाल जीवन दे सकें। हर व्यक्ति को अपने जीवन में अनेकों पेड़ लगाने चाहिए। क्योंकि पेड़ हमें छाया के साथ फल, आक्सीजन, लकड़ी, जड़ी बूटियां प्रदान करते हैं। बच्चों ने भी संकल्प लिया कि जब तक वो जिएंगे पेड़ लगाते रहेंगे और उनकी रक्षा करते रहेंगे।

SHARE