कैथल : अनिल ढुल बने जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष

0
318
Youth State Senior Vice President Anil Dhul
Youth State Senior Vice President Anil Dhul

मनोज वर्मा, कैथल :

अनिल ढुल को जननायक जनता पार्टी के प्रति समर्पण भाव व पार्टी को कड़ी मेहनत कर मजबूत करने के चलते जजपा ने युवा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के ताज से नवाजा है। इससे पहले अनिल ढुल युवा के जिलाध्यक्ष थे। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला, युवा प्रदेशाध्यक्ष रविंदर सांगवान का  आभार व्यक्त किया और कहा की पार्टी द्वारा उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह खरा उतरने में पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जिसमें सभी कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान मिलता है। अनिल ने कहा कि वह गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार कर ज्यादा से ज्यादा लोगो को पार्टी से जोड़ेंगे ।

SHARE