Share Bazaar Update 11 Feb 2022 शेयर बाजार में भारी गिरावट सेंसेक्स 900 पॉइंट नीचे

0
715
Share Bazaar Update 11 Feb 2022

Share Bazaar Update 11 Feb 2022 शेयर बाजार में भारी गिरावट सेंसेक्स 900 पॉइंट नीचे

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली

Share Bazaar Update 11 Feb 2022 : शेयर बाजार में आज शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली, बाजार खुलते ही लाल निशान पर आया , व्ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स Sensex 479 अंक नीचे 58,447 पर खुला था और वहीं से नीचे आने लगा। पहले घंटे में इसने इसी लेवल का ऊपरी और 58,221 का निचला स्तर बनाया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty भी लगभग 17,450 पर खुला था और 17,454 का ऊपरी स्तर बनाने के बाद नीचे आने लगा।

Sensex 900 अंकों की गिरावट में

फिलहाल Sensex 900 अंकों की गिरावट के साथ 58000 के लेवर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 270 अंकों की कमजोरी के साथ 17335 पर है। दोनों ही इंडेक्स में लगभग 1.5 प्रतिशत की कमजोरी है। आज बैंक, फाइनेंशियल और आइ्रटी शेयरों में जमकर बिकवाली आई है। (Share Bazaar Update 11 Feb 2022) Nifty पर आईटी इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा गिरा है जबकि बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा गिरावट है।

आटो और रियल्टी इंडेक्स में भी करीब 1 फीसदी कमजोरी नजर आ रही है। (Share Bazaar Update 11 Feb 2022) बाजार में चौतरफा बिकवाली है और सभी प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में हैं। लार्जकैप शेयरों में भी जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है।

Sensex में 30 में से 28 शेयरों में गिरावट

Share Bazaar Update 11 Feb 2022

आज Sensex के 30 में से केवल 2 शेयर बढ़त में है जबकि बाकी 28 शेयरों में गिरावट हैं। बढ़ने वाले में सिर्फ नेस्ले है। (Share Bazaar Update 11 Feb 2022) गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में टेक महिंद्रा, विप्रो, इंफोसिस, HCL Tech 2-2% से ज्यादा गिरे हैं। वहीं निफ्टी के 50 शेयर्स में से 8 बढ़त में और 42 गिरावट में हैं।

नेक्स्ट 50, मिडकैप, निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्स में गिरावट है। इनके अलावा निफ्टी के गिरने वाले प्रमुख शेयरों में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, विप्रो, HCL Tech और हीरो मोटो कॉर्प है। इससे पहले गुरुवार को Sensex 460 अंक बढ़कर 58,926 पर बंद हुआ। निफ्टी 142 अंक बढ़कर 17,605 पर बंद हुआ था।

Also Read : गिरावट में खुली Share Market, सेंसेक्स में 900 अंकों की गिरावट


Read Also : Best Hair Style On Valentine Day अगर आप वैलेंटाइन्स डे के दिन लॉन्ग ड्रेस या गाउन पहनने की सोच रहे है,तो जानिए इसे जुड़े बेस्ट हेयर स्टाइल

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE