झड़ते बालों की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं ये

0
1381
Follow Remedies for Falling Hair
Follow Remedies for Falling Hair

आज समाज डिजिटल, Health Updates: आजकल की बिजी लाइफ में खानपान भी सही तरीके से नहीं हो पाता। ऐसे में हम बहुत सी समस्याओं के शिकार हो जाते हैं। उनमें से एक बाल झड़ना भी है। बाल हमारी सुंदरता बढ़ाते हैं। लेकिन जब बाल झड़ने लगते हैं तो हम बहुत ज्यादा टेंशन में आ जाते हैं।

क्योंकि अगर जितने बाल झड़ते हैं उतने नए नहीं आते तो कभी-कभी गंजापन भी आ जाता है। इसलिए झड़ते बालों की समस्या को दूर करना बहुत जरूरी है। वैसे तो बाजार में बहुत से प्रोडक्ट अवेलेबल है। लेकिन कभी-कभी यह प्रोडक्ट गुणकारी नहीं होते हैं। ऐसे में आप घरेलू नुस्खे ट्राई कर सकते हैं। इससे आपके झड़ते बाल कम हो जाएंगे। आइए इन नुस्खों के बारे में जानते हैं।

झड़ते बालों के लिए अपनाएं ये उपाय

Follow Remedies for Falling Hair
Follow Remedies for Falling Hair

अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो आंवला आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। वैसे तो हम आंवला का सेवन करते हैं लेकिन बालों के लिए यह बहुत गुणकारी है। इसके लिए आप आंवला की पेस्ट बना लें और उसका रस निकाल लें। अब इस रस को अपने बालों में लगाएं 1 घंटे बाद बालों को अच्छे तरीके से धो लें।

Follow Remedies for Falling Hair
Follow Remedies for Falling Hair

इस उपाय से धीरे-धीरे आपके बाल झड़ने कम हो जाएंगे। इसके अलावा प्याज का रस भी बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप प्यास को क्रश कर लें। उसके बाद उसका रस निकाल लें। अब इस रस को बालों की जड़ों में लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को अच्छे तरीके से धो लें। इन उपायों को थोड़े समय करने के बाद आपके झड़ते बालों की समस्या दूर हो जाएगी।

ये भी पढ़ें : काली मिर्च होती है कई रोगों के लिए है अमृत, जरूर आजमाएं

ये भी पढ़ें : बारिश में बच्चों की ऐसे करें देखभाल

ये भी पढ़ें : छोटी – छोटी बात पर रोने वाली लड़कियां होती हैं विशेष

SHARE