मीडिया सैंटर कैथल में पत्रकारों ने किया पौधा रोपण

0
888
planting saplings
planting saplings

मनोज वर्मा (कैथल) पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण करना हर व्यक्ति का कर्तव्य बनता है। आज के समय में सभी लोगों द्वारा अधिक से अधिक पौधा रोपण करके उनका संरक्षण करना चाहिए। इंसान अधिक से अधिक पौधरोपण करेंगे तो हमें उतनी ज्यादा ऑक्सीजन मिलेगी। कैथल के उपायुक्त प्रदीप दहिया द्वारा अधिक से अधिक पौधरोपण करने के आह्वाहन करने पर कैथल नगर परिषद् द्वारा शहर में विभिन जगहों पर पौधरोपण करने का अभियान शुरू किया है। उसी कड़ी में आज कैथल मीडिया सेंटर के परिसर में कैथल के पत्रकारों के साथ पौधरोपण किया। नगर परिषद् के कार्येकारी अधिकारी बलबीर सिंह और सचिव धर्मवीर सिंह ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आमजन से भी आह्वान किया कि, सभी को अपने आसपास के परिवेश में अधिक से अधिक पौधा रोपण करके उनका संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि धरा पर जितने अधिक पेड़ पौधे होंगे, उतनी ही अधिक जीवन यापी ऑक्सीजन हम सबको मिलेगी।

पेड़-पौधों से जहां प्रदूषण खत्म होगा, धरा हरी-भरी होगी और हम सबको छाया के साथ-साथ फल, लकडियां इत्यादि भी मुहैया होगी। वरिष्ठ पत्रकार नवीन मल्होत्रा , प्रदीप हरित , पंकज अत्रे ने कहा कि वर्तमान परिवेश में प्रदूषण के कारण अनेक प्रकार की बीमारियां फैलने का अंदेशा बना रहता है। जितने अधिक पेड़-पौधे होंगे, हम सबको संभावित बीमारियों से भी राहत मिलेगी। हमारी संस्कृति में पेड़ो को पूजा भी जाता है। ग्लोबल वार्मिग से हम पौधारोपण करके बच सकते है। आज के परिवेश में पौधरोपण बहुत जरूरी है। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी हम सुरक्षित रहेंगे। हम सभी को जन्मदिन, सालगिरह, विवाह आदि समारोह पर पौधरोपण जरूर करना चाहिए और उसकी समुचित देखभाल भी करनी चाहिए। हम सभी को आने वाली पीढ़ी के लिए अधिक से अधिक जल का संचय करना चाहिए।

SHARE