Joshua Wang, key activist of protesters arrested: Hong Kong: प्रदर्शनकारियों के प्रमुख कार्यकर्ता जोशुआ वांग गिरफ्तार: हांगकांग

0
221

हांगकांग में प्रदर्शनकारियों के प्रमुख कार्यकर्ता जोशुआ वांग को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्यकर्ता की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब उनकी पार्टी ने शहर में प्रदर्शन रैली करने की योजना बनाई हुई थी। और इस पर प्रतिबंध भी लग गया था। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस सप्ताहांत जन रैली करने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद से पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच एक बार फिर झड़प होने की आशंका पैदा हो गई है क्योंकि प्रदर्शनकारी इस प्रतिबंध के विरोध में सामने आ सकते है।
हांगकांग में पिछले तीन महीनों से राजनीतिक अशांति का माहौल है।
डेमोसिस्टो ने ट्वीट किया, ‘हमारे महासचिव जोशुआ वांग को आज सुबह करीब साढ़े सात बजे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें दिन दहाड़े सड़क से जबरन एक मिनीवैन में बैठाया गया। हमारे वकील अब इस मामले को देख रहे है।’

SHARE