जजपा प्रदेश संगठन सचिव व जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

0
58
JJP Youth District Executive Declared
  • युवा संगठन की मजबूती ही बनेगी जजपा की सफलता का आधार : टीपू पौड़िया
  • जननायक जनता पार्टी की युवा विंग ने किया पानीपत युवा जिला कार्यकारिणी का गठन

 

Aaj Samaj (आज समाज), JJP Youth District Executive Declared, पानीपत : जाटल रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर जननायक जनता पार्टी की युवा विंग के जिला अध्यक्ष टीपू पौड़िया ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, महासचिव दिग्विजय चौटाला,युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान और युवा प्रभारी सुनील राणा व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र धौला से विचार विमर्श करके उनके निर्देशानुसार पार्टी की युवा जिला कार्यकारिणी घोषित करते हुए मेहनती व कर्मठ कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इस मौके पर जेजेपी राष्ट्रीय सचिव सुरेश काला, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह कादियान, दयानंद उरलाना, प्रदेश संगठन सचिव किसान सैल धर्मवीर राठी, बिजेंदर करहंस, किसान सैल जिला अध्यक्ष कृष्ण चंदौली, पानीपत ग्रामीण हलका अध्यक्ष रामनिवास पटवारी, इसराना हल्का अध्यक्ष बलकार देशवाल, युवा प्रदेश महासचिव मन्नु मान, मनोज मलिक सरपंच, कप्तान जागलान आदि मौजूद रहे।
युवा जेजेपी ज़िला अध्यक्ष टीपू पौड़िया ने गठित कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि रवि चौहान को वरिष्ठ उप जिला प्रधान के पद पर सुशोभित किया। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष के पद पर विशाल देसवाल, पंकज सचदेवा, संगीत कुमार जोगी, रोहन काजल, दिलबाग उरलाना, विक्रम मल्ली, योगेश राणा, जितांशु मितल, विशाल राव, अनिल बिहोली, राजेश रावल, नरेंद्र शर्मा सुताना को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ साथ ओमबीर नौलथा, सरदार भूपेन्द्र सिंह, संजीव भाटिया, समीर खान, अजय राजपूत, अमरीक सिंह, संजय रोहिला, उमेश यादव, प्रदीप गाहल्याण आटा, कपिल जागलान, राज कुराना, भरत फरीदपुर को जिला महासचिव बनाया गया है। नितेश त्यागी, रवि ऊझा, सावेज, दीपक भौला, अमन गुप्ता, अमित वर्मा, ईरफान अंसारी, राहुल, सूरज पांचाल, अकरम खान, वेद प्रकाश को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। नवीन कालीरमना को जिला प्रचार सचिव व प्रदीप मजोका को जिला संगठन सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए युवा जिला अध्यक्ष टीपू पौड़िया ने कहा ऊर्जावान युवाओं की फ़ौज के बलबूते ही ‘मिशन दुष्यंत-2024’को पूरा किया जाएगा।
SHARE