कैथल : जेजेपी प्रधान रामफल मलिक ने की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

0
536

मनोज वर्मा, कैथल :
जननायक जनता पार्टी कैथल के जिला अध्यक्ष रामफल मलिक ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करके आज जिले की समस्त कार्यकारिणी घोषित की। जननायक जनता पार्टी कैथल की घोषित की गई। जिला कार्यकारिणी में भगवती चरण उर्फ सोनू शर्मा कोटडा को कार्यालय सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ साथ सूबे सिंह कुराड व युवा नेता वीरेंद्र ढांडा को जिला वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया है। मांगेराम, राजेंद्र, अजमेर सिंह, सतबीर सिंह, मुल्तान, गुलभेज नंबरदार, ओम प्रकाश को जिला उपप्रधान की जिम्मेदारी दी गई है। रामकला को जिला प्रधान महासचिव बनाया गया है। बलबीर सिंह, महेंद्र सिंह, करमजीत, किताब सिंह, राममेहर, सतबीर, लीलू राम, जोगिंदर, सुरेंद्र, महेंद्र, कृष्ण, रमेश को जिला महासचिव बनाया गया है। जिलाध्यक्ष मलिक ने सेवा बालू को जिला संगठन सचिव बनाया गया। रणधीर सिंह को जिला प्रचार सचिव की जिम्मेदारी दी गई। ईशम सिंह, विक्रम सिंह, कृष्ण चंद, होशियार सिंह, महेंद्र सिंह, ंचंद्रपाल, हरभजन सरदार, पाला राम, अजमेर सिंह, बलबीर सिंह, धर्म सिंह को जिला सचिव बनाया गया। इसके अलावा राजपाल यादव, बलविंदर सिंह, सतपाल, बहादुर सिंह, करण सिंह, रमेश, कर्म सिंह, मनोज, जंगीर सिंह, जयपाल, सुखदेव को जिला सह-सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। सुभाष, सुरेश, बलजीत सिंह, कलीराम, शमशेर सिंह, मनोज, रणधीर सिंह, पालाराम, जगदीश, धर्मवीर, रणधीर सिंह को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। पार्टी द्वारा कर्मठ कार्यकर्ता ईशम सिंह सौंगरी को जिला कोषाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी गई है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के कार्यक्रमों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और जिम्मेदारी सौंपने के लिए जेजेपी के जिलाध्यक्ष रामफल मलिक का आभार जताया है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रणदीप कौल, कैथल हलकाध्यक्ष चंद्रभान दयोरा, युवा नेता सोनू शर्मा कोटड़ा, बीसी सैल जिलाध्यक्ष संदीपा क्योडक, शहरी प्रधान नरेश दलाल, बलराज नौच, राजेश राणा फरल आदि मौजूद रहे।

SHARE