Jannayak Janata Party : डा. अजय सिंह चौटाला की कर्म भूमि पर ऐतिहासिक रैली करेगी जेजेपी – जिला प्रवक्ता

0
107
डा. अजयसिंह चौटाला।
डा. अजयसिंह चौटाला।
  • 17 सितंबर को दादरी में होगी जेजेपी की महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा की रैली

Aaj Samaj (आज समाज), Jannayak Janata Party, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
जननायक जनता पार्टी ने लोकसभा की रैलियों के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए अगली रैली की घोषणा कर दी है। जेजेपी अब 17 सितंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा. अजयसिंह चौटाला की कर्म भूमि महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा में रैली करेगी और यह रैली जिला दादरी स्थित नई अनाज मंडी में होगी। इस रैली के साथ जेजेपी महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल बजा देगी।

जेजेपी जिला प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी मिशन-2024 में जुट चुकी है। इसके मद्देनजर सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में रैलियां की जा रही हैं। अभी तक जेजेपी ने सोनीपत और फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में सफल रैली की है। उन्होंने कहा कि अब 17 सितंबर को जिला दादरी में महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा की रैली होगी और इस रैली में पार्टी के वरिष्ठ नेता चुनाव की तैयारियों, सरकार के कार्यों, संगठन मजबूती आदि के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत करवाएंगे।

उन्होंने कहा कि साल 2009 में डा. अजयसिंह चौटाला ने प्रदेश के अंतिम छोर नांगल चौधरी से पदयात्रा की शुरूआत की थी जो चंडीगढ़ तक थी। वहीं उसी साल महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा का चुनाव उन्होंने लड़ा था। लोकसभा चुनावी तैयारियों को लेकर की जा रही इस रैली को सफल बनाने के लिए जल्द ही जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में जिला लेवल पर कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे। इसके बाद रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता साथी गांव-गांव जाकर निमंत्रण देंगे।

यह भी पढ़ें : Shravani Upakarma Festival : ब्राह्मण सभा द्वारा 31 अगस्त को मनाया जाएगा श्रावणी उपाकर्म पर्व

यह भी पढ़ें : National Artists Camp : कलाग्राम, चण्डीगढ़ मे ” नेशनल आर्टिस्ट्स कैंप” में पहुंचे रोहतक के शक्ति सिंह अहलावत।

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE