Jannayak Janata Party : अनिल चौधरी बने जजपा शहरी निकाय के जिला अध्यक्ष

0
156
जजपा कैथल शहरी निकाय के जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी।
जजपा कैथल शहरी निकाय के जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी।

Aaj Samaj (आज समाज), Jannayak Janata Party, मनोज वर्मा, कैथल:
जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत सभी जिलों में शहरी निकाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष की नियुक्तियां की है। जेजेपी द्वारा कैथल में अनिल चौधरी को जजपा का शहरी निकाय प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

अनिल चौधरी पिछले लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। चौधरी ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला , जिलाध्यक्ष रणदीप कौल शहरी निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि राज राणा व प्रभारी गुलशन कवात्रा व समस्त नेतृत्व का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि सभी साथियों के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया कि आज जजपा का प्रदेश में जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। युवा वर्ग देश व प्रदेश की कमान दुष्यंत चौटाला को सौंपना चाहते हैं। प्रदेश में जजपा की आंधी के चलते दूसरी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता जजपा में आस्था जता रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Asha Worker Helper Union : कर्मचारियों ने महापड़ाव के दूसरे दिन मानव श्रृंखला बनाकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

यह भी पढ़ें : Central Trade Union: भारत छोड़ो आंदोलन के ऐतिहासिक दिवस पर कर्मचारियों का करनाल में दो दिवसीय महापड़ाव

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE