Jan Shiksha Adhikar Manch के 371 वें दिन के धरने के दौरान सरकार पर गरजे मंच के पदाधिकारी

0
131
धरने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्मचारी।
धरने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्मचारी।

Aaj Samaj (आज समाज), Jan Shiksha Adhikar Manch, मनोज वर्मा, कैथल:
जन शिक्षा अधिकार मंच कैथल द्वारा जारी धरना आज 371 वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता किसान नेता आभे राम कसान ने की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार चिराग योजना को तुरंत रद्द करे तथा नई शिक्षा नीति में सुधार करें या इसको वापिस ले। बंद किए गए लड़कियों के स्कूलों को दोबारा खोले और सुरेश द्रविड़ पर दर्ज एफआईआर को रद्द करें अन्यथा हमारा आंदोलन जारी रहेगा और किसान चुनावों में मौजूदा सरकार के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष के तौर पर काम करेंगे। लोकतंत्र में आज जनता की भावनाओं को महत्व नहीं दिया जा रहा,जो कि भारत जैसे देश में एक चिंताजनक बात है।

नागरिक अधिकार मंच कैथल के जिला संयोजक सतपाल आंनद ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को निजीकरण तुरंत बंद कर देना चाहिए, निजीकरण से देश का और देश की जनता का नूकसान ही हुआ है। हमारे देश में पहले से ही रोजगार कम है और निजीकरण से रोजगार और भी अधिक कम होने वाले है । निजीकरण से देश के कुछ ही लोगों को लाभ होता है तथा आम जनता का शोषण ही अधिक होता है। देश के युवा रोजगार की तलाश में विदेशों की ओर मुंह कर रहे है।

बड़े पैमाने पर हमारे युवाओं का , हमारी प्रतिभाओं का इस देश से पलायन हो रहा है। ऐसे में देश के लोग भ्रमित भी हो रहे तथा शोषण का शिकार भी हो रहे है तथा हमारी काबिलियत पर भी प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे है। बहुत ही दुख की बात है कि कभी हमारा देश विश्व गुरु कहलाता था, दूसरे देशों के युवा यहां शिक्षा ग्रहण करने आते थे। लेकिन अब इस देश का युवा दूसरे देशों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए तथा रोजगार के लिए पलायन कर रहा है। यह हमारे लिए बहुत बड़ी गिरावट है।

पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है : नेता ईश्वर सिंह

इस गिरावट को दूर करने के लिए सरकार के साथ साथ जनता की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह भी इसके लिए सकारात्मक भूमिका निभाए। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता ईश्वर सिंह ढांचा ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है, कर्मचारी भी देशसेवा का ही कार्य करता है और और कर्मचारियों को भी चाहिए कि कर्मचारी समयबद्ध तरीके पर जनता की समस्यायों का समाधान करे। क्योंकि जनता द्वारा दिए गए टैक्स के पैसे से ही कर्मचारियों को वेतन,भते और मानदेय प्राप्त होता है । क्योंकि किसी भी सरकार के लोग कर्मचारियों को अपने घर से पैसे नहीं देते है बल्कि जनता द्वारा दिए गए टैक्स से ही हमें यह मिलता है। असल में हम इस देश की जनता के नौकर है। हमें जनता के प्रति समर्पित होना चाहिए ।

ये रहे मौजूद

धरने पर रामकली जांगड़ा, रीना, रीटा,मंजू, गगनदीप, रामशरण राविश, बलवंत जाटान, बलवंत रेतवाल, रणधीर ढुंढ़वा, वीरभान हाबड़ी, सुखपाल मलिक खुराना, मामचंद खेड़ी सिम्बल, दुनी तितरम, सतबीर प्यौदा, हजूर सिंह, ऋषि राम गुराना,महाबीर रवि, रणधीर ढुंढ़वा, मियां सिंह आदि भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े  : Thyroid Control Tips : इन घरेलू उपाय से कंट्रोल होगा थायराइड, कम पड़ेगी दवा की जरुरत

यह भी पढ़े  : Know Health Tips After Becoming Mother : मां बनने के बाद 40 दिन तक जरूर बरतें ये सावधानियां, जल्द होगी रिकवरी

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE