Jagatguru Swami Brahmanand : मतलौड़ा अनाज मंडी में जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद की जयंती धूमधाम से मनाई

0
60
Jagatguru Swami Brahmanand
Aaj Samaj (आज समाज),Jagatguru Swami Brahmanand,पानीपत : मतलौडा अनाज मंडी में जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद की जयंती बहुत धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता पूर्व प्रदेश सचिव सत्यावान शेरा ने किया। सत्यवान शेरा ने घर घर जाकर सभी समाज के लोगों को निमंत्रण दिया था। कार्यक्रम में 36 बिरादरी का हर व्यक्ति गुरु ब्रह्मानंद की जयंती में बड़ी संख्या में पहुंचा। मांडी बाहरा के प्रधान महावीर घणघस ने सत्यवान शेरा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम कि मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने शिरकत की। पूर्व जिला परिषद चेयरपर्सन पानीपत आशु, सत्यवान शेरा ने शाल भेंट कर उन्हे सम्मानित किया। कार्यक्रम में गुरु आचार्य रामस्वरूप, साध्वी शारदा श्रद्धानंद, गुरु स्वामी मोलड नाथ ने अपने प्रवचनों द्वारा आए हुए श्रद्धालुओं को गुरु ब्रह्मानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला।
मतलौडा अनाज मंडी में जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद की जयंती में हवन करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में अपने संबोधन में सत्यवान शेरा ने कहा कि गुरु ब्रह्मानंद ने अपना पूरा जीवन आर्य समाज के प्रचार में लगाया। वो लोगों को आर्य समाज के सिद्धांतों के बारे में बताते थे और उन पर चलने की शिक्षा देते थे। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी जिला मंत्री चांद भाटिया, सुनील परढाना मंडल अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
SHARE