Haryana Weather Update: हरियाणा के पानीपत-सोनीपत में आज सुबह हुई बारिश

0
234
Haryana Weather Update: हरियाणा के पानीपत-सोनीपत में आज सुबह हुई बारिश
Haryana Weather Update: हरियाणा के पानीपत-सोनीपत में आज सुबह हुई बारिश

मौसम विभाग ने 20 मई तक प्रदेश में बारिश की संभावना जताई
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के पानीपत और सोनीपत में आज सुबह बारिश हुई। बारिश के होने से मौसम ठंडा हो गया। यहां पर गत शाम से बारिश के आसार बने हुए थे। इसके अलावा सुबह से ही करनाल में बादल छाए हुए है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में 17 से 20 मई तक के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, 17-18 मई को पूरे प्रदेश में मौसम ड्राई रहने की संभावना है। 19 मई को प्रदेश के 9 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बरसात हो सकती है।

20 मई को 2 जिलों पंचकूला व यमुनानगर में बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं हरियाणा के अधिकतम तापमान में शुक्रवार को 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

25 से लगेगा नौ नौतपा, अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 25 मई से प्रदेश में नौतपा का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। गाइडलाइन जारी करने के साथ अस्पतालों में अलग वार्ड बनाने का आॅर्डर है। 24 घंटे इमरजेंसी स्टाफ इस वार्ड पर नजर रखेगा।

ये भी पढ़ें: आज आएगा हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम