पुलिस महानिरीक्षक सतेन्द्र कुमार गुप्ता (IPS) ने संभाला कार्यभार IPS officers Satender Kumar Gupta

0
1338
IPS officers Satender Kumar Gupta
IPS officers Satender Kumar Gupta

प्रवीण वालिया, करनाल :
IPS officers Satender Kumar Gupta : करनाल मंडल, करनाल के नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक श्री सतेन्द्र कुमार गुप्ता (IPS) ने बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल, करनाल का कार्यभार संभाल लिया। करनाल पहुचने पर नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक सतेन्द्र कुमार गुप्ता का पुलिस अधिकारियों व कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। 2004 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी सतेन्द्र कुमार गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल, करनाल का कार्यभार संभालने से पहले उप पुलिस महानिरीक्षक रहते हुए रेलवे एवं कमांडो के साथ ही जेल विभाग का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे।

उससे पहले पुलिस अधीक्षक रहते हुए विभिन्न जिलों में अपनी सेवाए दे चुके है। (IPS officers Satender Kumar Gupta)उप पुलिस महानिरीक्षक से पुलिस महानिरीक्षक की पदोन्नती उपरान्त उन्होनें पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल, करनाल के साथ स्टेट क्राईम रिकार्ड ब्युरो मधुबन, करनाल का अतिरिक्त कार्यभार संभाला है।

Read Also : हर तीज-त्यौहार और खास मौके पर,घर पर बनाएं स्वादिष्ट गढ़वाली मिठाई,जानें रोटाना बनाने की आसान रेसिपी Specail Garhwal Mithayi

कार्यालय में सभी कर्मचारियों को मेहनत व ईमानदारी से कार्य करने के दिए निर्देश। (IPS officers Satender Kumar Gupta)

नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक श्री सतेन्द्र कुमार गुप्ता ने बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल का कार्यभार सम्भालने के बाद कार्यालय में स्थित ब्रांचो का निरिक्षण कर सभी कर्मचारियों को मेहनत व ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिए।

कानून एंव व्यवस्था को बनाए रखने में विश्वास जताया (IPS officers Satender Kumar Gupta)

पुलिस महानिरीक्षक श्री सतेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि करनाल मंडल, करनाल में उनकी पहली प्राथमिकता महिला विरूद्ध अपराध की रोकथाम, कानून एंव व्यवस्था को बनाए रखना, पीड़ित लोगो को न्याय दिलाना, भय भ्रष्टाचार मुक्त माहौल बनाना, अपराधों पर नकेल कसना, पुलिस के प्रति आमजन में विश्वास बनाए रखना रहेगा।

Read Also : जानिए मशहूर गायक-संगीतकार बप्‍पी लहिरी का निधन कैसे हुआ?मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में ली आखिरी सांस Know Bappi Lahiri Died

Read Also :सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन Plastic Enemy For Environment

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE