IPL 2024 Auction: आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे बिके आस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क

0
210
IPL 2024 Auction
आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क।

Aaj Samaj (आज समाज), IPL 2024 Auction, दुबई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के लिए मंगलवार को दुबई में मिनी आक्शन हुई और इस दौरान आईपीएल के इतिहास में आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क सबसे महंगे बिके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने उन्हें 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा है। गुजरात ने भी उनके लिए आखिर तक बोली लगाई। वहीं आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस इसी आक्शन में करीब 20.50 करोड़ रुपए में बिके। उन्हें स्टार्क से डेढ़ घंटा पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था।

  • मिचेल स्टार्क  को केकेआर ने 24.75 करोड़ में खरीदा

हर्षल पटेल सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी

हर्षल पटेल इस आॅक्शन में सबसे महंगे भारतीय प्लेयर बने हैं। उन्हें 11.75 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। मिचेल स्टार्क के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स में शुरुआती बिडिंग वॉर देखने को मिला। दिल्ली ने 9.60 करोड़ रुपए तक और मुंबई ने 10 करोड़ रुपए तक बोली लगाई। यहां से गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स में बिडिंग वॉर हुआ। आखिर में केकेआर ने उन्हें 24.75 करोड़ रुपए में खरीद लिया।

पैट कमिंस के लिए हुई बिडिंग वॉर

वहीं पैट कमिंस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस में बिडिंग वॉर शुरू हुई। 2 करोड़ की बेस प्राइस से मुंबई ने शुरुआत की, उन्होंने 5 करोड़ तक बोली लगाई। यहां से बेंगलुरु और चेन्नई में बिडिंग वॉर हुई। दोनों ही टीमों को कप्तान की जरूरत है। चेन्नई ने 10 करोड़ तक बोली लगाई। बेंगलुरु और हैदराबाद ने 20 करोड़ तक बोली लगाई। आखिर में हैदराबाद ने कमिंस को 20.50 करोड़ रुपए में उन्हें खरीद लिया। न्यूजीलैंड के बैटिंग आॅलराउंडर डेरिल मिचेल के लिए पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स में बिडिंग वॉर हुआ। 12 से 13.75 करोड़ रुपए तक दोनों टीमों ने बोली लगाई। आखिर में चेन्नई ने ही मिचेल को 14 करोड़ रुपए में खरीदा।

हर्षल के लिए गुजरात और पंजाब में विडिंग वार

स्लोअर बॉल स्पेशलिस्ट हर्षल पटेल के लिए गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स में बिडिंग वार हुआ। 10.75 करोड़ रुपए तक गुजरात ने बोली लगाई, उनके बाद लखनऊ सुपरजायंट्स भी आगे आया। पंजाब फिर भी आखिर तक टिका रहा और हर्षल को उसने 11.75 करोड़ रुपए में खरीद लिया। वह इस आक्शन के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने। इंडियन प्रीमियर लीग के लिए अब तक 16 बार आक्शन हुए हैं और हर बार पुरुष आक्शनर ने ही नीलामी करवाई। अब तक रिचर्ड मैडली और ह्यूज एडमीड्स ने आक्शन होस्ट किया है। इस बार मल्लिका सागर आक्शन होस्ट कर रही हैं। उन्होंने विमेंस प्रीमियर लीग में दोनों सीजन के आक्शन होस्ट किए।

यह भी पढ़ें: 

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE