IPL 2023 Champion: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता आईपीएल-2023 का खिताब

0
486
IPL 2023 Champion

Aaj Samaj (आज समाज), IPL 2023 Champion, अहमदाबाद: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल-2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी 2 गेंदों पर 10 रन की जरूरत थी। रवींद्र जडेजा ने अंतिम ओवर की 5वीं गेंद पर 6 और आखिरी गेंद पर 4 जड़ कर चेन्नई सुपर किंग्स को 5वीं बार आईपीएल चैंपियन बना दिया।

  • डकबर्थ लुइस मैथ्ड के अनुसार गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया
  • गुजरात की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर बनाए थे 214 रन 

रोहित शर्मा की बराबरी की

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 5वीं बार आईपीएल चैंपियन बनने के साथ ही सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई को 5 बार विजेता बनाया है। अब धोनी भी चेन्नई को 5 बार चैंपियन बना चुके हैं। चेन्नई ने इससे पहले साल 2010, 2011, 2018 और 2021 में खिताब जीता था।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 214 रन बनाए थे। साई सुदर्शन ने 96 और ऋद्धिमान साहा ने 54 रन बनाए। दूसरी पारी में बारिश होने लगी। चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का टारगेट मिला जिसे टीम ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गुजरात से नूर अहमद ने 2 विकेट लिए।

दूसरी पारी आधे घंटे की देरी से शुरू हुई

पहली पारी खत्म होने के बाद दूसरी पारी आधे घंटे की देरी से शुरू हुई। बीच में 10 मिनट तक आर्टिस्ट विवियन डिवाइन ने परफॉर्म किया। इस कारण दूसरी पारी 20 मिनट की देरी से 9:55 बजे शुरू हुई लेकिन 3 गेंद बाद ही बारिश आ गई। बारिश 15 मिनट ही हुई लेकिन ग्राउंड गीला होने के कारण रात 12:10 बजे दूसरी पारी शुरू हुई। 5 ओवर कम हुए और चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का टारगेट मिला।

यह भी पढ़ें :  75 Rupee Coin: जानिए 75 रुपए के स्मारक सिक्के में क्या है खास, सरकार ने इसे क्यों बनाया और कैसे खरीद सकते हैं

यह भी पढ़ें : Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की मिशन-2024 फतह करने की शुरुआत

यह भी पढ़ें : 28 May Corona Update: कोरोना के 403 नए केस, सक्रिय 4972, पांच मरीजों की मौत

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE