IPL 2022 13th Match Pitch Report वानखेड़े के मैदानखेलेगी में खेलेगी राजस्थान और बैंगलोर की टीमें, जानिए पिच का हाल

0
251
IPL 2022 13th Match Pitch Report
IPL 2022 13th Match Pitch Report

IPL 2022 13th Match Pitch Report

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:
IPL 2022 13th Match Pitch Report : आईपीएल 2022 का 13वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच शाम 7:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ बैंगलोर के लिए बतौर कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) होंगे तो दूसरी ओर राजस्थान की तरफ से संजू सैमसन (Sanju Samson) मोर्चा संभालेंगे।

पिछले दोनों मैच जीतकर आ रही राजस्थान की टीम आत्मविश्वास से भरी है और बैंगलोर को हराकर टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक पूरी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले मुकाबले में राजस्थान ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को हराया है। वहीं, फाफ की अगुवाई वाली बैंगलोर अपना पहला मैच पंजाब से हारने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स पर तीन विकेट से करीबी जीत हासिल की थी।

राजस्थान अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। वहीं बैंगलोर अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। राजस्थान के पास दो मैच के बाद चार अंक हैं, जबकि आरसीबी के पास दो मैच के बाद दो अंक हैं।

कैसी रहेगी वानखेड़े की पिच

वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रहती है। यहां अक्सर बड़े स्कोर बनते हैं। इस मैच में भी बड़ा स्कोर बनने की संभावना है। शुरुआत में पिच तेज गेंदबाजों को मदद करती है। स्पिनर्स को अच्छी खासी स्विंग मिलती है। पावरप्ले में तेज गेंदबाज नई गेंद के साथ कमाल कर सकते हैं। बाद के ओवरों में बल्लेबाज आसानी से रन बनाएंगे।

कैसा रहेगा मुंबई का मौसम

आज के मुकाबले के दौरान मुंबई का मौसम साफ रहेगा। मैच के दौरान बारिश की संभावना सिर्फ 10 फीसदी है। तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। नमी 71 फीसदी होगी और हवा की गति 24 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। दूसरी पारी में ओस आने की संभावना है, लेकिन ब्रेबॉर्न में ओस रोकने के लिए अस्पा का इस्तेमाल किया गया था। इस मैदान में भी ऐसा किया जा सकता है।

राजस्थान की संभावित टीम
जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडीक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी।

बैंगलोर की संभावित टीम
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, डेविड विली, शाहबाज अहमद, वनिंदू हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

IPL 2022 13th Match Pitch Report

Read Also : IPL 2022 13th Match RR vs RCB आईपीएल 2022 का 13वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा मुकाबला

Read Also:  सतीश चोपाल समेत 11 बने यमुनानगर व्यापार कल्याण बोर्ड के मेंबर: Yamunanagar Welfare Board Member

Read Also: इंस्पायर ह्यूमैनिटी चैरिटेबल ट्रस्ट ने 120 बच्चों को स्कूल बैग व स्टेशनरी किट की वितरित : चेयरमैन रामनिवास गर्ग: Inspire Humanity Charitable Trust

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE