IPL 2020: Ashwin to be part of Delhi Capitals: आईपीएल 2020: अश्विन होंगे दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा

0
204

नई दिल्ली। भारतीय स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का ट्रेड दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा। इस डील के बारे में बीसीसीआई अधिकारी ने कहा है कि अश्विन का ट्रेड कैपिटल्स के साथ होगा। बीसीसीआई अधिकारी का कहना है, ”हां, अश्विन ने दिल्ली कैपिटल्स ज्वॉइन कर रहे हैं। पहले ये डील नहीं हो पाई थी, क्योंकि दिल्ली कैपिल्स से वो खिलाड़ी नहीं मिल रहे थे, जो पंजाब को चाहिए थे। अब उन्हें वो दोनों प्लेयर मिल गए और डील 99 फीसदी हो गई है।’ इससे पहले अश्विन को रिलीज करने को लेकर नेस वाडिया ने कहा था, ”(किंग्स इलेवन पंजाब के) बोर्ड ने पुनर्विचार किया और उसे अहसास हुआ कि अश्विन टीम का अहम हिस्सा हैं। दिल्ली कैपिटल्स के साथ चर्चा हुई थी लेकिन इन चर्चाओं का कोई परिणाम नहीं निकला। वह जिस तरह से क्रिकेट खेलते हैं और उनका प्रदर्शन सब कुछ बयां करता है।”किंग्स इलेवन पंजाब ने 2018 की नीलामी में अश्विन को 7.6 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्होंने इस साल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 14 मैचों में 15 विकेट लिए थे। अश्विन ने आईपीएल में अब तक 139 मैचों में 125 विकेट लिए हैं।

SHARE