International Hockey Stadium dedicated to Mohali Padmashree Balbir Singh Sr.:अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोहाली पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर को समर्पित किया

0
425

चंडीगढ़। प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर की पहली पुण्यतिथि के मौके पर मंगलवार को मोहाली के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में औपचारिक श्रद्धांजलि समारोह करवाकर यह स्टेडियम उनको समर्पित किया गया। पंजाब के खेल, युवा सेवाएं और एनआरआई मामलों संबंधी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने मोहाली के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नाम पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर रखने की मंजूरी दे दी थी और उनकी तरफ से यह हॉकी स्टेडियम पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर को समर्पित किया गया। अब स्टेडियम को ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम के तौर पर जाना जाएगा। राणा सोढी ने इस मौके पर ऐलान किया कि कोविड की स्थिति में सुधार होने पर इस स्टेडियम में महान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की याद में एक अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूनार्मेंट कराया जाएगा। बलबीर सिंह सीनियर के दोहते कबीर सिंह ने खेल मंत्री को स्नेह भावना के तौर पर प्रिंसिपल सरवन सिंह के द्वारा लिखी पुस्तक गोल्डन गोल भी भेंट की। खेल मंत्री ने बताया कि खेल विभाग राज्य के हुनरमंद खिलाड़ियों के लिए इस महान खिलाड़ी के नाम पर स्कॉलरशिप की शुरूआत करेगा। उन्होंने आगे कहा कि बलबीर सिंह सीनियर की याद में स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर एक प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।

SHARE