International Gita Festival 2021 : गीता सेमिनार के साथ जुड़ेंगे विभिन्न देशों के लोग : उपायुक्त

0
518
International Gita Festival 2021

International Gita Festival 2021

आज समाज डिजिटल, कुरुक्षेत्र

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 के दीपोत्सव के हर लम्हे को यादगार बनाया जाएगा। इस दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी और शहर की 60 से ज्यादा धार्मिक व समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि अपने अहम भूमिका अदा करेंगे। इस दीपोत्सव का आयोजन 14 दिसंबर को शाम 5 बजे ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर और ज्योतिसर तथा 48 कोस के 75 तीर्थों पर किया जाएगा। दीपोत्सव पर करीब 5 लाख दीप रोशन किए जाएंगे।

Also Read :
Paytm Wallet Transit Card Launch जानिए इसके क्या है बेनिफिट्स और कैसे करें अप्लाई

 कार्यक्रम की रूपरेखा की ली जानकारी  

उपायुक्त मुकुल कुमार उपायुक्त कार्यालय में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुभव मेहता से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के प्रचार-प्रसार, क्राफ्ट व सरस मेले, ब्रह्मसरोवर के घाटों, पुरुषोत्तमपुरा बाग के मुख्य मंच के सुबह व सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संत सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार, वैश्विक गीता पाठ, हरियाणा पवेलियन, मैराथन, दीपोत्सव, 48 कोस के 75 तीर्थों, ज्योतिसर, सन्निहित सरोवर में होने वाले तमाम कार्यक्रमों की तैयारियों तथा इन कार्यक्रमों के लिए टेंडर जारी करने के कार्यों की फीडबैक रिपोर्ट ली है।

2 दिसंबर से 19 दिसंबर तक होगी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Gita Festival 2021)

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन 2 दिसंबर से 19 दिसंबर 2021 तक किया जा रहा है तथा इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 9 दिसंबर से 14 दिसंबर तक होंगे। इन्हीं दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की तमाम तैयारियों को अंतिम अमलीजामा पहनाने के आदेश अधिकारियों को दिए गए हैं। इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 का थीम आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित होगा। इसी थीम को लेकर जनसंपर्क विभाग की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव के साथ-साथ राज्य स्तरीय प्रदर्शनी, केडीबी की तरफ से विश्व गुरु भारत और 48 कोस तीर्थों की प्रदर्शनी का आयोजन भी आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

21 नवंबर से 8 दिसंबर तक आनलाइन क्वीज प्रतियोगिता  (International Gita Festival 2021)

उपायुक्त ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की गतिविधियां 21 नवंबर से 8 दिसंबर तक चलने वाली आनलाइन क्वीज प्रतियोगिता चल रही है। देश-विदेश का कोई भी व्यक्ति 48 कोस कुरुक्षेत्र, इंटरनेशनल गीता महोत्सव, कुरुक्षेत्रा.जीओवीइन की साइट पर जाकर क्विज के लिंक के माध्यम से अपने आपको पंजीकरण करवा सकता है और इस महोत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकता है। इस क्विज प्रतियोगिता में रोजाना 10 प्रश्न पूछे जा रहे है, यह सभी सवाल पवित्र ग्रंथ गीता, महाभारत और आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित है। इसके बाद महोत्सव का दूसरा बड़ा इवेंट 28 नवंबर को मैराथन होगा। इसके बाद 2 दिसंबर से 19 दिसंबर तक शिल्प और सरस मेला चलेगा। इन मेलों में देश के कोने-कोने से राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय अवार्डी अपनी-अपनी शिल्पकला को लेकर कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहुंचेंगे।

अंतरराष्ट्रीय गीता सैमिनार 9 से   (International Gita Festival 2021)

उपायुक्त ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में 9 दिसंबर से 3 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता सैमिनार का आयोजन होगा। इस सेमिनार के साथ कनाडा, आस्ट्रेलिया, मॉरीशस सहित विभिन्न देशों के गीता प्रेमी साथ जुड़ेंगे। इसके अलावा पवित्र ग्रंथ गीता पर शोध करने वाले लोग भी इस कार्यक्रम में विचार सांझा करने के लिए साथ जुड़ेंगे। इस महोत्सव में संत सम्मेलन भी आकर्षण का केन्द्र होगा और इस सम्मेलन में देश के जाने-माने संत लोग पवित्र ग्रंथ गीता को लेकर विचार-विमर्श करेंगे ताकि लोगों के ज्ञान में ओर अधिक वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि इन तमाम कार्यक्रमों को अंतिम स्वरुप दिया जा रहा है और अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरी करने के आदेश दिए गए है। केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Also Read :
Indian Constitution Day Shayari FB Whatsapp Status

 Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE