भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे हफ्ते भारी गिरावट, 5.68 अरब डॉलर घटकर हुआ 561.27 अरब डॉलर, आगे क्या होगा

0
332
Foreign Exchange Reserves Decrease

आज समाज डिजिटल, India Forex Reserves Latest Data : भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे हफ्ते बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 17 फरवरी 2023 को खत्म हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.68 अरब डॉलर घटकर 561.27 अरब डॉलर पर आ गया है। पिछले 3 हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में 15 बिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

यह जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी ताजा आंकड़ों में सामने आई है। आंकड़ों के मुताबिक 10 फरवरी को आंकड़ा 566.95 अरब डॉलर का था जबकि अब भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 561.27 अरब डॉलर रह गया है। इस तरह महज 7 दिनों के भीतर देश के फॉरेक्स रिजर्व में 5.68 अरब डॉलर की कमी आ चुकी है। इस अवधि के दौरान देश के गोल्ड रिजर्व 1।04 अरब डॉलर घटकर 41।82 अरब डॉलर रह गए हैं, जबकि SDR भी 87 मिलियन डॉलर घटकर 18।26 अरब डॉलर पर आ चुके हैं।

लगातार गिरावट चिंता का विषय (India Forex Reserves Latest Data)

आरबीआई की ओर से जारी आंकड़े चिंता का विषय बन रहे हैं कि कैसे विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का यह सिलसिला लगातार जारी है। पिछले हफ्ते यानी 17 फरवरी को आरबीआई ने 10 फरवरी तक के जो आंकड़े जारी किए थे, उनके मुताबिक उससे पिछले सप्ताह के दौरान देश के फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व में 8.31 अरब डॉलर यानी करीब 8.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। यह देश के फॉरेक्स रिजर्व में 11 महीने से ज्यादा समय में देखी गई सबसे बड़ी गिरावट थी।

अक्टूबर 2021 में था सबसे ज्यादा (RBI Latest News)

गौरतलब है कि अक्टूबर 2021 में देश के विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के स्तर पर जा पहुंचे थे, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। लेकिन पिछले कई महीनों के दौरान RBI को रुपये को संभालने के लिए लगातार दखल देना पड़ रहा है, जिसके कारण देश के फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व घटते जा रहे हैं।

देश के कुल फॉरेक्स रिजर्व में पिछले 11 महीनों के दौरान आई गिरावट पर नजर डालें तो हालत काफी चिंताजनक नजर आती है। मार्च 2022 के अंत में देश का कुल फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व जितना था, उसके मुकाबले 17 फरवरी तक 46.04 अरब डॉलर कम हो चुका था। अगर पिछले एक साल के आंकड़ों की तुलना करें तो यह गिरावट और भी बढ़कर 71.69 अरब डॉलर या 76,864 करोड़ रुपये हो जाएगी।

ये भी पढ़ें : WhatsApp पर अवतार पैक हुआ रिलीज, चैटिंग में आएगा पहले से भी ज्यादा मजा

ये भी पढ़ें : Samsung Galaxy A34 5G और Samsung Galaxy A54 5G का फर्स्ट लुक आउट

ये भी पढ़ें : ट्विटर ने भारत में अपने 3 में से 2 ऑफिस को किया बंद, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

ये भी पढ़ें : YouTube की कमान अब नील मोहन के हाथ, जानिए YouTube के नए सीईओ के बारे में

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE