ट्विटर ने भारत में अपने 3 में से 2 ऑफिस को किया बंद, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

0
529
Twitter Shuts Down Office in India

आज समाज डिजिटल, Twitter Shuts Down Office in India : भारत में ट्विटर (Twitter) ने अपने 3 ऑफिस में से 2 को आज बंद कर दिया है। ये 2 ऑफिस दिल्ली और मुंबई के हैं। बेंगलुरु में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का ऑफिस पहले की तरह चलता रहेगा। इसे लेकर एक रिपोर्ट में बताया गया कि जब कर्मचारी ऑफिस पहुंचे तो उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं ट्विटर की इंडियन टीम में अब केवल 3 कर्मचारी बचे हैं। इतना ही नहीं इन कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। 

यह निर्णय एलन मस्क (Elon Musk) ने लागत को कम करने के लिए लिया है। बता दें कि इससे पहले, मस्क द्वारा खरीदे जाने के बाद ट्विटर ने भारत में अपने 200 से अधिक कर्मचारियों में से 90 प्रतिशत को निकाल दिया था। एलन मस्क ट्विटर की फाइनेंशियल हेल्थ को सुधारने के लिए लगातार कॉस्ट कटिंग कर रहे हैं। कर्मचारियों की छंटनी के साथ वो दुनियाभर में अपने ऑफिसेज को भी बंद कर रहे हैं।

Elon Musk ने बीते साल 2022 में 27 अक्टूबर को 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर खरीदा था। इसके बाद एलन मस्क ने सबसे पहले कंपनी के 4 टॉप ऑफिशियल्स को निकाल दिया था। इनमें CEO पराग अग्रवाल, फाइनेंस चीफ नेड सेगल, लीगल एग्जीक्यूटिव्स विजया गड्डे और सीन एडगेट शामिल हैं। इसके बाद चीफ मार्केटिंग ऑफिसर लेस्ली बेरलैंड, चीफ कस्टमर ऑफिसर सारा पर्सनेट और ग्लोबल क्लाइंट सॉल्यूशंस के वाइस प्रेसिडेंट जीन-फिलिप महू को बाहर कर दिया गया था।

ट्विटर दुनिया भर में अपने ऑफिस बंद कर रहा

सीईओ एलन मस्क ने 2023 के अंत तक ट्विटर को फाइनेंशियल रूप से स्टेबल करने के प्रयास के तहत दुनिया भर में अपने कई कर्मचारियों को फायर और कार्यालयों को बंद कर दिया है। भारत मेटा प्लेटफॉर्म से लेकर अल्फाबेट तक अमेरिकी तकनीकी कंपनियों के लिए एक बड़ा बाजार रहा है।

जनवरी 2022 में भारत में 489 900 000 फेसबुक यूजर्स थे, जो देश की पूरी आबादी का 34.2% है। हालांकि एलन मस्क के हालिया कदमों से पता चलता है कि वह अभी के लिए भारतीय बाजार को उतना महत्त्व नहीं दे रहे हैं। 

कंपनी को स्थिर करने में जुटे मस्क

Elon Musk ने इस सप्ताह कहा कि उन्हें कंपनी को स्थिर करने के लिए कुछ समय चाहिए। मस्क ने कहा था कि साल के अंत तक ट्विटर आर्थिक रूप से स्टेबल हो जाएगा। बता दें कि ट्विटर पिछले वर्षों में भारत के सबसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक मंचों में से एक है।

भारत में अक्सर लोग राजनिति, खेल और फिल्म समेत कई विषयों पर अपने विचार लिखते रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 86.5 मिलियन फॉलोअर्स है। लेकिन फिर भी मस्क की कंपनी के लिए राजस्व महत्वपूर्ण नहीं है, जबकि कंपनी खुद घाटे में जा रही है। 

ये भी पढ़ें : 80 हजार के जूते, डेढ़ करोड़ की चैन पहनते हैं एमसी स्टैन, फैन फालोइंग लाखों में, काफी रोमांचक रहा बिग बॉस 16 का ग्रेंड फिनाले

ये भी पढ़ें : लाखों दर्शकों का इंतजार खत्म, आज फाइनल होगा Bigg Boss 16  का विनर, जानिए कौन पहुंचा टॉप 5 में, किसके चांस है सबसे ज्यादा

ये भी पढ़ें : 8GB RAM, 50MP कैमरा के अलावा धांसू फीचर्स वाला Nokia X30 5G की सेल 20 जनवरी से होगी शुरू, प्री-बुकिंग शुरू

ये भी पढ़ें : YouTube की कमान अब नील मोहन के हाथ, जानिए YouTube के नए सीईओ के बारे में

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE