India-China border dispute-meetings and dialogue will continue to make peace on LAC: भारत – चीन सीमा विवाद-एलएसी पर शांति बनाने के लिए जारी रहेंगी बैठकें और संवाद

0
345

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर तनाव गतिरोध को समाप्त करने के लिए सातवें दौर की कॉर्प्स कमांडर स्तर की बैठक हुई। सोमवार को हुई इस बैठक में शांति स्थापित करने के लिए दोनोंदेश कूटनीतिक और सैन्य संवाद जारी रखने पर सहमत हुए। भारत सरकार की ओर से यह जानकारी मंगलवार को दी गई। दोनों देशों के बीच सैन्य वार्ता के बाद भारतीय सेना ने कहा कि “वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैनिकों के पीछे हटने के मुद्दे पर दोनों देशों के बीच गंभीर, व्यापक और रचनात्मक वार्ता हुई। दोनों पक्षों ने रचनात्मक चर्चा की और इस दौरान एक दूसरे की स्थिति के प्रति आपसी समझ बढ़ी। एलएसी पर भारत की तरफ चुशुल मेंयह वार्ता की गई। कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्तामें सैन्य तथा राजनयिक माध्यम से संवाद जारी रखने पर सहमति बनी। बैठक में शांति बनाने के लिए दोनों देशों के बीच संवाद जारी रखाने और जल्द से जल्द सैनिकों के पीछे हटने के लिए दोनों पक्षों को स्वीकार्य समाधान निकालने के लिए वार्ता जारी रखने की बात कही गई। भारतीय सेना ने आगे कहा- भारत और चीन अपने नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण समझ को गंभीरतापूर्वक क्रियान्वित करने पर सहमत है। यह बैठक 11 घंटे से अधिक समय तक चली और सोमवार को लगभग रात 11:30 बजे समाप्त हुई। सूत्रों के अनुसार पूर्वी लद्दाख में कोर कमांडर स्तर की वार्ता दोपहर लगभग 12 बजे वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चुशूल क्षेत्र में भारतीय इलाके में हुई और रात साढ़े आठ बजे के बाद भी जारी रही। सीमा विवाद छठे महीने में प्रवेश कर चुका है और विवाद का जल्द समाधान होने के आसार कम ही दिखते हैं ।

SHARE