Faridabad News : पत्नी के गम में युवक ने जहर खाकर दी जान

0
349
Faridabad News : पत्नी के गम में युवक ने जहर खाकर दी जान
Faridabad News : पत्नी के गम में युवक ने जहर खाकर दी जान

3 दिसंबर को हुई थी पत्नी की मौत
Faridabad News (आज समाज) फरीदाबाद: पत्नी की मौत के गम में डूबे एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन युवक को अस्पताल लेकर गए। लेकिन बीच रस्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक पंकज संतोष नगर का रहने वाला था। वह कंपनी में जॉब करता था। 2018 में उसकी शादी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने शव को बादशाह खान सिविल अस्पताल की मॉच्युर्री में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है।

वह अपने पीछे वह ढाई साल का बेटा और 3 महीने की बेटी छोड़ गया है। जानकारी के मुताबिक पंकज की पत्नी अर्चना को सांस लेने में दिक्कत थी। उसका उपचार भी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। 3 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। मृतक की मां राम दुलारी ने बताया कि पंकज पत्नी की मौत के बाद परेशान रहने लगा था।

खाना-पीना दिया था छोड़

मां राम दुलारी ने बताया कि उसने खाना-पीना छोड़ दिया था। पूरा दिन कमरे में पड़ा रहता था। रविवार की शाम को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसका पता तब चला जब वह उल्टियां करने लगा। इस पर उसे पहले सेक्टर 28 स्थित 2 निजी अस्पतालों में ले जाया गया, जहां से उसे बादशाह खान सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही पंकज की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें : 7 फरवरी को हरियाणा के सीएम नायब सैनी पूरी कैबिनेट के साथ जाएंगे महाकुंभ