IMD Weather Alert: उत्तर भारत सहित देश के कई राज्यों में तेज बारिश का अनुमान

0
196
IMD Weather Alert
उत्तर भारत सहित देश के कई राज्यों में तेज बारिश का अनुमान

Aaj Samaj (आज समाज), IMD Weather Alert, नई दिल्ली: उत्तर भारत के बाद मानसून इस बार देश के अन्य राज्यों में भी जमकर बरस रहा है। लगातार बारिश ने पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में कहीं भारी बारिश तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने यह जानकारी दी है।

हिमाचल : भारी बारिश के साथ लैंडस्लाइड का खतरा

आईएमडी ने दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार तक हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। हिमाचल में अगले 3 दिन के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी है। इस दौरान शिमला, सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर और ऊना जिलों में भारी बारिश के साथ लैंडस्लाइड का खतरा है।

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। साथ ही ओडिशा में भारी बारिश को देखते हुए आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक में भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट है।

मुंबई सभी स्कूल व कॉलेज बंद, परीक्षाएं रद

मुंबई विश्वविद्यालय ने भारी बारिश के कारण शहर भर में गुरुवार को होने वाली सभी परीक्षाएं रद कर दींं। विश्वविद्यालय ने कहा कि नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। मुंबई के सरकारी और निजी स्कूल व कॉलेज आज सब बंद रखे गए हैं। आईएमडी के अनुसार मुंबई में 25-26 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश हुई है। शहर के लिए रेड अलर्ट किया गया है।

बारिश ने दिल्ली, मुंबई व गुजरात में तोड़ा रिकॉर्ड

दिल्ली में अब तक सामान्य से 45 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। वहीं गुजरात में अब तक 90 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हो चुकी है। जुलाई 2020 में मुंबई में 1502 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई थी। इस साल एक जुलाई से 26 जुलाई तक मुंबई में कुल 1557.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस तरह से जुलाई में बारिश का पिछला रिकॉर्ड टूट गया है।

पूर्वोत्तर भारत का हाल

पूर्वोत्तर भारत में 30 जुलाई तक हल्की से मध्यम और भारी बारिश होने का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को यानी अगले कल बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : 

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE