मंहगाई ऐसी ही रही तो भाजपा की सत्ता से विदाई तय: त्रिलोचन सिंह

0
449
karnal
karnal

करनाल (प्रवीण वालिया) कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने सुरसा की तरह बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि देश में पैट्रोल, डीजल, रसोई के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। हरियाणा में भी पेट्रोल के दाम 100 के करीब पहुंच गए हैं। यदि मंहगाई के यही हालात रहे तो तो बीजेपी की सत्ता से विदाई तय है। डीजल और रसोई गैस लगातार मंहगी हो रही है। रसोई गैस के दाम भी लगातार बढ़े हैं। इसके कारण मंहगाई बढ़ रही है। लोगों की पहुंच से रोटी भी दूर होती जा रही है। 20 रुपये की भटूरे की प्लेट 60 रुपये तक बिक रही है। रोटी भी 16 रुपये की हो गई है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस राज में सिर मुंडवाने वाले बीजेपी नेता, मंहगाई पर छाती पीटने वाली स्मृति इरानी, अर्द्ध नग्न होकर प्रदर्शन करने वाले राजनाथ सिंह,अनिल विज ,धनखड़, अब कहां पर मुंह छिपा कर बैठे हैं। वैसे ही लोग मंदी की मार से परेशान हैं दूसरी ओर महंगाई ने आम आदमी जीना मुहाल कर दिया है। आखिरकार महंगाई रुपी सुरसा का मुंह लगातार बढ़ रहा है। सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में विफल रही है। बीजेपी के सात साल मंहगाई को लेकर सबसे दुखदायी रहे हैं।

बीजेपी देश को दोनों हाथों से लूट रही है। आम आदमी भूखे पेट सोने को मजबूर है। उन्होंने बताया कि किसान मजदूर भी इस मंहगाई से परेशान है। मध्यम वर्ग के लोग दिवालिया पन के कगार पर है। मजदूर और आम आदमी अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रहा है। मंहगाई से हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। किसान की खेती की लागत बढ़ गई है। सरकार लगातार नागरिकों का शोषण कर रही है।

SHARE