IB PG College Panipat : द रेप ऑफ़ द लॉक विषय पर प्रश्नोत्तरी-कम सेमिनार का आयोजन

0
105
IB PG College Panipat
IB PG College Panipat
Aaj Samaj (आज समाज),IB PG College Panipat, पानीपत : आई.बी.पी.जी. कॉलेज मे एम.ए. इंग्लिश के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए द रेप ऑफ़ द लॉक विषय पर प्रश्नोत्तरी-कम सेमिनार का आयोजन करवाया गया। इसमें एमए अंग्रेजी विषय के सभी छात्रो ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रश्नोत्तरी के साथ-साथ  बच्चो ने इस विषय पर अपने विचार भी प्रकट किए। इस प्रतिस्पर्धा में साहिल मौर्य ने प्रथम स्थान, रोशनी द्वितीय व ग्रेसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कार्य की सराहना करते हुए बताया कि समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन करवाना चाहिए, क्योंकि इससे बच्चों में आत्मविश्वास की भावना का विकास होता है। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम ने बच्चों का उत्साहवर्धन ‘करते हुए उनको प्रथम, द्वितीय और प्राप्त करने वाले बच्चो को बधाई दी। निर्णायक मण्डल की भूमिका प्रो. रेखा शर्मा व प्रो। मंजू चंद ने निभाई। मंच का संचालन एक्टिविटी संचालक प्रो। मंजु नरवाल ने किया। इस अवसर पर सभी स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
SHARE