I trust the justice system: Nirbhaya’s mother: मुझे न्याय प्रणाली पर भरोसा है: निर्भया की मां

0
206

नई दिल्ली में निर्भया के दोषियो की फांसी तीसरी बार लंबित हुई जिसके बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि मामले में दोषी न्यायालय को गुमराह कर रहे हैं लेकिन उन्हें न्याय प्रणाली पर भरोसा है। इस मामले के दोषियों को मृत्युदंड दिए जाने की सजा सुनाई गई है। मामले के चार दोषियों में से एक दोषी पवन कुमार गुप्ता ने राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दायर की है। इसी के मद्देनजर निर्भया की मां ने यह बयान दिया। निर्भया की मां ने संवददाताओं से कहा, ”ये लोग न्यायालय को गुमराह कर रहे है। मुझे भारत की न्याय प्रणाली पर भरोसा है और हमें अब भी इस बात का विश्वास है कि उन्हें जल्द ही फांसी दे दी जाएगी। निर्भया की मां ने कहा कि दोषियों के वकील और दोषी जानबूझकर फांसी को टालने के लिए कानून का सहारा ले रहे हैं। बार-बार वह कानूनी दांव पेंच में फांसी को लंबित कर रहे हैं। लेकिन मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है। दोषियों को जल्द से जल्द फांसी होगी। निर्भया की मां ने कहा वह तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक उनकी बेटी के साथ रेप और उसकी हत्या करनेवालों को फांसी नहीं हो जाती।उन्होंने कहा- “सरकार को कोर्ट को यह जवाब देना होगा कि क्यों दोषियों की फांसी में देरी हो रही है। सजा मे देरी यह ‘सरकार और सिस्टम की विफलता’ है।

SHARE