Humana People to People India Organization फैक्ट्री में कार्य स्थल गुणवत्ता सुधार के ऊपर कर रही है काम 

0
138
Humana People to People India Organization
Humana People to People India Organization
Aaj Samaj (आज समाज), Humana People to People India Organization, पानीपत : हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया संस्था द्वारा एक्शन अगेंस्ट चाइल्ड लेबर प्रोजेक्ट के अंतर्गत फैक्ट्री में कार्य स्थल गुणवत्ता सुधार के ऊपर कार्य किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत कार्य स्थल में कार्यरत मजदूरों के लिए सभी मूलभूत जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। संस्था द्वारा वर्तमान में पिछले वर्ष से विभिन्न फैक्ट्रियों में सर्वे के बाद 15 फैक्ट्री में कार्य किया जा रहा है। कार्यरत मजदूरों के आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ा गया। इसके अलावा इन सभी फैक्ट्रियों में फर्स्ट एड बॉक्स, पानी, शौचालय, वाटर कूलर की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस गुणवत्ता सुधार प्रोजेक्ट में फैक्ट्री मालिक द्वारा भी संस्था का सहयोग किया जा रहा है। प्रोजेक्ट हेड बास्ता मारडी ने बताया संस्था पिछले कई वर्षों से पानीपत में एक्शन अगेंस्ट चाइल्ड लेबर प्रोजेक्ट के अंतर्गत बाल श्रम के ऊपर कार्य कर रही है,जिसके दौरान संस्था को यह महसूस हुआ फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों के लिए कार्य स्थल पर कुछ सुविधाओं की जरूरत है। इसमें फैक्ट्री मालिक एवं मजदूरों के साथ लगातार मीटिंग किया जाता है, मजदूरों को काम के दौरान सुरक्षा नियमों की पालन की जानकारी दी जाती है, अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा बच्चों को शिक्षा देना इन सब चीजों  की जानकारी दी जाती है।
SHARE