HR Govt PWD Mechanical Employees: सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी

0
315
HR Govt PWD Mechanical Employees

मनोज वर्मा, कैथल:

HR Govt PWD Mechanical Employees: हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा आज राज्य कमेटी के आवाहन पर जिला की तरफ से जन स्वास्थ्य अभियंत्रण मंडल नंबर 1 और 2 के खिलाफ धरना दिया गया।(HR Govt PWD Mechanical Employees) जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान पृथ्वी सिंह ने की और मंच का संचालन राजकुमार नापा ने किया। पिछले ब्रांच नंबर 1 के प्रधान शिवदत्त शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि, कर्मचारियों की मांगे पिछले 1 साल से पेंडिंग पड़ी हंै, जिनका समाधान आज तक नहीं हुआ है।

पंचायती ऑपरेटर व कच्चे कर्मचारियों के लंबे समय से वेतन बकाया

28 व 29 मार्च की हड़ताल व सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एनपीएस व पुरानी पेंशन आदि मुद्दों पर अपने विचार रखे और दोनों अधीक्षक पंचायती ऑपरेटर व कच्चे कर्मचारियों के लंबे समय से वेतन बकाया हैं, जिनका आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने महंगाई के बारे में कर्मचारियों को संबोधित किया और राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों से अपील की है और सब साथियों ने हड़ताल के समर्थन में अपने दोनों हाथ उठाकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया।

कलायत ब्रांच प्रधान दलबीर व सचिव अनुज पुंडरी ब्रांच, प्रधान सीवन ब्रांच , गुरमीत ब्रांच नंबर 1, सुरेश बुरा ब्रांच नंबर दो, राजकुमार चहल सचिव, संदीप राजौंद, ब्रांच प्रधान आईबी ब्रांच, पुंडरी सतीश आईबी ब्रांच, कैथल से मनोज शर्मा व अनिल चीका ब्रांच, सचिव विक्रम कुमार आदि इस अवसर पर उपस्थित थे।

Read Also: World Forest Day महाविद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कर विश्व वन दिवस मनाया