House Destroyed By Flood Water : बाढ़ का पानी नींव में घुसने से गिरा मकान, बाल-बाल बचे परिवार के सो रहे पांच सदस्य

0
250
House Destroyed By Flood Water
House Destroyed By Flood Water

Aaj Samaj (आज समाज),House Destroyed By Flood Water, पानीपत: झांबा गांव में मस्जिद के पास रात करीब दो बजे अचानक एक मकान गिर गया, लेकिन गनीमत है कि इस दौरान किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी अनुसार यमुना बांध टूटने से झांबा गांव में बाढ़ का पानी आ गया था। जिससे बाढ़ का पानी घरों की नींव में भर गया था और मकान में दरार आ गई थी। जानकारी अनुसार जीशान ने बताया कि मस्जिद के साथ लगते मकान उसका बडा भाई अहसान पत्नी व 3 बच्चे बच्चों के साथ रहता है और मजदूरी को काम करता है। लगभग 2:00 बजे अचानक मिट्टी गिरने शुरू हुई तो सभी उठकर बाहर निकल गए उनके बाहर निकलते ही छत नीचे गिर गई और घर का सारा सामान मलबे में दब गया। गनीमत है कि इस दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

 

 

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE