United Nations India News: भारत को 50 वर्ष में यूएन में पहली बार मिली 62वें सामाजिक विकास आयोग की अध्यक्षता

0
233
United Nations India News
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज। 

Aaj Samaj (आज समाज), United Nations India News, न्यूयार्क: भारत को पहली बार संयुक्त राष्ट्र के 62वें सामाजिक विकास आयोग की अध्यक्षता मिली है और यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने आयोग के अध्यक्ष का पद संभाल लिया है। इससे पहले साल 1975 में भारत ने इस आयोग की अध्यक्षता की थी। बता दें कि सामाजिक विकास आयोग के 46 सदस्य हैं, जो चार साल के लिए समान भौगोलिक वितरण के आधार पर इसके अध्यक्ष चुने जाते हैं। भारत का अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल 2027 तक चलेगा।

  • स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने संभाला पद
  • सामाजिक विकास में सहयोग बढ़ाने पर फोकस

अध्यक्षता संभालना भारत के लिए गौरव की बात : रुचिरा

रूचिरा कंबोज ने पद संभालने के बाद ट्वीट कर कहा कि आयोग सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए एक अंतर सरकारी निकाय के रूप में काम करेगा। उन्होंने यह भी लिखा कि ‘सामाजिक विकास आयोग की अध्यक्षता करने में भारत को बहुत गर्व महसूस हो रहा है। भारत अपने मूल सिद्धांतों के साथ ही नेतृत्व करने व वैश्विक समुदाय के कल्याण और समृद्धि के लिए काम करने के प्रति बचनबद्ध है।

15 फरवरी को हुआ था 62वें सत्र की अध्यक्षता का चुनाव

संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन ने एक बयान जारी कर कहा कि रुचिरा कंबोज, सामाजिक विकास के मामलों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने पर फोकस करेंगी। सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र की अध्यक्षता का चुनाव इस साल 15 फरवरी को हुआ था। इससे पहले 1975 में भारत ने इस आयोग की अध्यक्षता की थी।

अफ्रीकी देश इस आयोग के उपाध्यक्ष

लक्जमबर्ग, उत्तरी मेसेडोनिया, डोमिनिकन रिपब्लिक और चुनाव के बाद तय होने वाले अफ्रीकी देश इस आयोग के उपाध्यक्ष हैं। इन देशों ने भी भारत की अध्यक्षता का समर्थन किया है। सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र का केंद्रीय विषय सतत विकास के लिए 2030 के एजेंडे के क्रियान्वयन में तेजी और गरीबी उन्मूलन के व्यापक लक्ष्य को पाने के लिए सामाजिक नीतियों से विकास व सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें : 

Connect With Us: Twitter Facebook

 

 

SHARE