Horoscope: राशिफल

0
384

मेषसामाजिक तथा बाह्य क्षेत्रों में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में अच्छा फायदा होगा। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। किसी भी धार्मिक काम में भाग ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। शरीर में ज्यादा ऊर्जा रहने के कारण आप अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे।

वृष–  अध्यात्म और मेडीटेशन की ओर रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकेंगे और नए वस्त्रों की खरीदारी भी करेंगे। घर में धार्मिक या मांगलिक आयोजन हो सकता है।

मिथुनकानूनी कार्यों में सफलता मिल सकती है। नई परियोजना को अमल में ला सकते हैं। आय बढ़ने के साथसाथ खर्चों में भी वृद्धि होगी इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी।सरकारी कार्य संपन्न होंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। पुराना कर्ज दूर होगा। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा।

कर्क–  आज कुछ अच्छे तो कुछ बुरे अनुभवों से गुजरना पड़ सकता है। किसी में आपको सफलता मिल सकती है। किसी काम के चलते कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। किसी पर भी आँख मूंद कर भरोसा करें, आज अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह कर लें।

सिंहमनोरंजन के कार्यों में धन का व्यय हो सकता है, लेकिन परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय करेंगे। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। प्रवास से मन आनंद का अनुभव करेगा। साझा प्रयासों में अधिक सफलता के संकेत हैं। मानसम्मान में वृद्धि होने से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे।

कन्या–  आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। परिस्थितियां आपके लिए अनुकूलता बनी रहने की संभावना है। शत्रु पक्ष कमजोर होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आसपास की यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्य विस्तार की योजना बना सकते हैं। परिजनोंमित्रों के साथ घूमनेफिरने जा सकते हैं।व्यापारियों को कारोबार में लाभ होगा तथा उनके कार्यक्षेत्र में वृद्धि भी होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।

तुलाआज का दिन निजी जीवन के लिए है। व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। प्रोफेशनल तौर पर आज कुछ परेशानी हो सकती है, परन्तु निजी जीवन में आपकी भावनात्मकता के कारण आप किसी बड़े तनाव से बच सकते हैं। आज अपने आप के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें और अपनी देखभाल करें। जितना समय आप अपने आप को देंगे उतना ही शांत महसूस करेंगे।

वृश्चिककारोबार में धन लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोग मदद के लिए आगे आएंगे।अचानक धन लाभ होने की संभावना जरूर बन रही है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। पूरे दिन उत्साह और आनंद से भरे रहेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं।

धनुआज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। समाज में मानसम्मान की वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सूझबूझ से काम लेना लाभदायक रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरे दिन सक्रिय रहेंगे। रुके कार्यों में गतिशीलता आएगी।

मकरआज किसी भी चीज पर बहुत ज्यादा विचार करने या परेशान होने की बजाय परिस्थितियों को इंजाय करने की कोशिश करें। जरूरी कामों को अगले दिन के लिए टाल दें। अपनी ज़रूरतों के लिए इतना परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, आपकी ज़रूरतें आराम से पूरी होंगी। यह सोचिये की आप ऐसा क्या कर सकते हैं जिससे किसीके जीवन में खुशियां आएं।

कुंभ–   आज किसी तरह की लापरवाही करें नहीं तो यह स्वभाव आपके लिए भविष्य में नुकसानदायक हो सकता है। आए हुए अवसर हाथ से निकल सकते हैं। आज मन और मस्तिष्क में एक नयी ऊर्जा बनी रहेगी, इसे उचित दिशा में लगायें तो सफलता मिलेगी। जो भी अपने जीवन में चाहते हैं उसके लिए यूनिवर्स या ईश्वर को धन्यवाद दें और चमत्कार देखें। आज आपको कई अवसर ऐसे मिल सकते हैं जिनसे जीवन में उन्नति हो सकती है।

मीनआज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। रोजमर्रा के काम समय पर पूर्ण होंगे। जीवनसाथी के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं। आर्थिक आयोजन भी कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। </

SHARE