Holi Statement of Sudha: समाज में आपसी भाईचारा, उल्लास और उमंग भरते है होली के रंगः सुधा

0
547
Holi Statement of Sudha

इशिका ठाकुर, कुरुक्षेत्र:

Holi Statement of Sudha: विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि होली के रंग-बिरंगे रंग समाज में आपसी भाईचारा, उल्लास और उमंग के रंग भरते है। यह रंगों पर्व देश का एक अनोखा त्यौहार है। इस त्यौहार में होलिका दहन के साथ ही नफरत और कटुता को भी खत्म करने का प्रण लिया जाता है ताकि समाज में भाईचारा व एकता की भावना का विकास हो सके।

Read Aslo:  Queen of Hills Shimla Started Getting Hot: तपने लगी पहाड़ों की रानी शिमला

सभी के साथ फूलों की होली का जश्न मनाया Holi Statement of Sudha

विधायक सुभाष सुधा वीरवार को देर सायं होली पर्व पर पिपली रोड पर स्थित एक निजी पैलेस में होली मिलन समारोह में बोल रहे थे। यह होली मिलन समारोह विधायक सुभाष सुधा के विशेष प्रयासों से आयोजित किया गया। इस होली मिलन समारोह में विधायक सुभाष सुधा ने स्वयं प्रत्येक नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया कर्मियों को तिलक लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी और सभी के साथ फूलों की होली का जश्न मनाया।

इस जश्न में प्रत्येक नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता और नेता झूमते हुए नजर आए। इस कार्यक्रम में हरियाणा कला परिषद की तरफ से शमिन्द्र शम्मी ग्रुप व हरविन्द्र राणा के ग्रुप में शामिल कलाकारों ने पंजाबी और हरियाणवी लोक नृत्यों और गायन की प्रस्तुती देकर होली मिलन समारोह को मनमोहक और यादगार बनाने का काम किया।

Read Also: Sexual Abuse on Pretext of Marriage: शादी का झांसा दे महिला का यौन शोषण, मामला दर्ज

भारतीय संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व Holi Statement of Sudha

Holi Statement of Sudha

 

विधायक सुभाष सुधा ने नगर वासियों को संदेश देते हुए कहा कि रंगों का त्योहार होली को आपसी भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए। भारतीय संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है। सभी त्यौहार सामाजिक सौहार्द का संदेश देते है, सभी को इस पर्व को आपस मिलकर मनाना चाहिए।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस पर्व पर एक-दूसरे के साथ मिलकर त्यौहार मनाना चाहिए। ऐसे में सभी जिलावासी इस वर्ष होली के अवसर पर उमंग व उत्साह के साथ होली की शोभा को बढ़ाए। इस मौके पर भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, समाज के गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, मीडिया कर्मी और हल्का वासी मौजूद थे।

Also Read : 20 में से 17 मुख्यमंत्री देने वाली मालवा बेल्ट पिछड़ी Malwa Belt Backward

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE